facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas War: गाजा संकट गहराने का असर दिखना बाकी-क्रिस्टोफर वुड

Advertisement

वुड का मानना है कि गाजा में नहीं जाने के लिए इजरायल पर पर्दे के पीछे से दबाव बनाया जा रहा है, चाहे यह अमेरिका, रियाद या कहीं से भी हो।

Last Updated- November 28, 2023 | 5:05 PM IST
Christopher Wood

जेफरीज (Jefferies) में इक्विटी स्ट्रैटजी के वैश्विक प्रमुख क्रिस्टोफर वुड (Christopher Wood) ने निवेशकों को भेजी अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट ‘ग्रीड ऐंड फियर’ (GREED & fear) में कहा है कि वैश्विक वित्तीय बाजारों पर इजरायल-फिलिस्तीन टकराव में तेजी आने का पूरा असर अभी नहीं दिखा है।

उनके अनुसार, वित्तीय बाजार के नजरिये से पश्चिम एशिया (Middle East) में मौजूदा घटनाक्रम के बारे में जरूरी बात यह है कि गाजा पर जमीनी हमले की चर्चाएं तेज होने के बावजूद अभी इस तरह के हमले नहीं हुए हैं।

वुड ने कहा है, ‘अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा सऊदी अरब से लगातार चुप्पी है, जिससे ग्रीड ऐंड फियर ने यह माना है कि सऊदी नेता प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान नहीं चाहते कि सऊदी अर्थव्यवस्था के विकास के लिए उनकी योजना फिलिस्तीन मामले से प्रभावित हो।’

ऐसे कारणों की वजह से वुड का मानना है कि गाजा में नहीं जाने के लिए इजरायल पर पर्दे के पीछे से दबाव बनाया जा रहा है, चाहे यह अमेरिका, रियाद या कहीं से भी हो।

इस बीच रिपोर्टों से पता चला है कि इजरायल ने अपने सैनिकों से किसी भी समय गाजा में प्रवेश करने के लिए तैयार रहने को कहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भी पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को एक विश्वव्यापी सतर्कता अलर्ट जारी किया।

तेल में उबाल

इन घटनाक्रमों की वजह से कच्चे तेल की कीमतें तेजी से चढ़ी हैं। तेल कीमतें मौजूदा समय में 94 डॉलर प्रति बैरल के आसपास हैं, जो एक पखवाड़े पहले के 84 डॉलर से करीब 12 प्रतिशत की तेजी है।

बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल (खासकर अमेरिकी 10 वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल, जो 5 प्रतिशत के साथ 16 वर्ष की ऊंचाई पर पहुंच गया) के साथ साथ केंद्रीय बैंक की सख्त नीतियों ने भारत और विभिन्न वैश्विक इक्विटी बाजारों की धारणा को सतर्क बना दिया है।

मौजूदा हालात में ‘इंतजार करो और देखो’का नजरिया की सलाह

मौजूदा हालात में विश्लेषकों ने निवेशकों को तब तक फिलहाल ‘इंतजार करो और देखो’का नजरिया अपनाने की सलाह दी है, जब तक कि पश्चिम एशिया में घटनाक्रम पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती।

कोटक अल्टरनेट ऐसेट मैनेजर्स में मुख्य निवेश रणनीतिकार जितेंद्र गोहिल ने निवेशकों को मिडकैप और स्मॉलकैप प्रतिस्पर्धियों के बजाय लार्जकैप से जुड़े रहने और गिरावट पर खरीदने की रणनीति अपनाने का सुझाव दिया है।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement