facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JSW Steel की इकाई जुटा रही 14.5 करोड़ डॉलर का कर्ज

Advertisement

इस बीच मूडीज ने जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड (जेएसडब्ल्यू) की बीए1 कॉरपोरेट फैमिली रेटिंग (सीएफआर) भी कायम रखी है।

Last Updated- December 11, 2023 | 11:48 PM IST
JSW Steel Bhushan Power Acquisition Deal

अमेरिका में जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड की इकाई पूंजीगत व्यय और स्लैब कास्टिंग मशीन तथा अन्य सुविधाओं में सुधार के लिए 14.5 करोड़ डॉलर का ऋण जुटा रही है।

अमेरिका में जेफरसन काउंटी पोर्ट अथॉरिटी 14.5 करोड़ डॉलर के बॉन्ड जारी कर रही है, जिसके लिए रेटिंग एजेंसी मूडीज ने बीए1 रेटिंग दी है। बॉन्ड जारी करने से प्राप्त आय जेएसडब्ल्यू स्टील यूएसए ओहियो, इंक (जेएसडब्ल्यू ओहियो) को उधार दी जाएगी। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने एक बयान में कहा कि जेएसडब्ल्यू कर-मुक्त सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड की गारंटी देगी और इसकी अवधि तकरीबन 30 साल होगी।

इस बीच मूडीज ने जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड (जेएसडब्ल्यू) की बीए1 कॉरपोरेट फैमिली रेटिंग (सीएफआर) भी कायम रखी है। मूडीज ने जेएसडब्ल्यू के सीनियर अनसिक्योर्ड नोट पर बीए1 रेटिंग और जेफरसन काउंटी पोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी चार करोड़ डॉलर के गारंटीशुदा सीनियर अनसिक्योर्ड राजस्व बॉन्ड की भी पुष्टि की है।

रेटिंग एजेंसी ने जेएसडब्ल्यू पर स्थिर परिदृश्य बरकरार रखा है। मूडीज ने कहा कि यह स्थिर परिदृश्य मूडीज के इस नजरिये को दर्शाता है कि जेएसडब्ल्यू पूंजी आवंटन में सजग रहेगी और तरलता की अपनी अच्छी स्थिति कायम रखेगी।

जेएसडब्ल्यू की बैलेंस-शीट की तरलता अच्छी है। 30 सितंबर, 2023 तक इसके पास तकरीबन 1.3 अरब डॉलर की नकदी और नकद समतुल्य है। मार्च 2025 तक 18 महीने में लगभग 4.5 अरब डॉलर की नकदी और नकद समतुल्य तथा अपेक्षित परिचालन नकदी प्रवाह इसके सभी निर्धारित ऋण भुगतान (अल्पकालिक उधार और लाभांश सहित) कवर करने के लिए पर्याप्त रहेगा।

मूडीज ने कहा कि इसके बावजूद दीर्घावधि वाले बाह्य फाइनैंस पर जारी इसकी निर्भरता महत्त्वपूर्ण बनी रहेगी, खास तौर पर जब से इसका वार्षिक पूंजीगत व्यय दो अरब डॉलर के स्तर पर बना हुआ है।

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement