facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऋणदाता Amtek Group की पूर्व इकाई की परिसंप​त्तियों की कर रहे बिक्री

Advertisement
Last Updated- March 07, 2023 | 10:53 PM IST
amtek group

ऋणदाता रेवेंट मेटलकास्ट लिमिटेड की परिसंप​त्तियों, जिसमें भूखंड भी शामिल है, को एनसीएलटी के समाधान योजना के तहत बिक्री के लिए ला रहे हैं। यह पहले बीमारु एमटेक समूह की कास्टेक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (सीटीएल) थी। बकाया वसूली के लिए यह सौदा छह महीने में पूरा होने की उम्मीद है।

इन परिसंप​त्तियों में भिवाड़ी (राजस्थान), गुरुग्राम, (हरियाणा) और नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) की जमीन शामिल है।
बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि कास्टेक्स टेक्नोलॉजीज की परिसंप​त्तियों पर नजर रखने वाली समिति द्वारा नियुक्त प्रक्रिया परामर्शदाता अर्न्स्ट ऐंड यंग एलएलपी इस गतिविधि को देख रही है।

इन परिसंपत्तियों और परिचालनगत परिसंपत्तियों को वर्ष 2022 में राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (एनसीएलटी) द्वारा मंजूर समाधान योजना के रूप में तैयार किया गया था। बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि यह समाधान योजना वर्ष 2022 की शुरुआत में प्रभावी हो गई थी और बिक्री 18 महीनों में होनी चाहिए।

हालांकि कास्टेक्स का अ​धिग्रहण अमेरिका के निवेश फंड डीवीआई ने किया था, लेकिन वसूली के लिए उनकी बिक्री करने के लिए कुछ परिसंपत्तियों को ऋणदाताओं को स्थानांतरित कर दिया गया था। दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता संहिता, 2016 के तहत एनसीएलटी द्वारा मंजूर समाधान योजना के आधार पर कास्टेक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के इक्विटी शेयरों को शेयर बाजारों से हटा दिया गया था।

राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट के चंडीगढ़ पीठ के आदेश (दिनांक 20 दिसंबर, 2017) के बाद सीटीएल कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) में चली गई थी। यह सीआईआरपी एनसीएलटी द्वारा 9 जुलाई, 2020 के आदेश से डीवीआई यूएसए द्वारा प्रस्तुत एक समाधान योजना की मंजूरी के रूप में समाप्त हुआ। इसके बाद यह समाधान योजना 21 जनवरी, 2022 को लागू की गई।

एमटेक समूह की दो पूर्व कंपनियों (एमटेक ऑटो लिमिटेड और कास्टेक्स टेक्नोलॉजीज) का अमेरिकी निवेश फंड डीवीआई द्वारा अधिग्रहण किए जाने के परिणामस्वरूप रेवेंट सामने आई थी। डीवीआई की इस समाधान योजना में पिछली सभी देनदारियों का पूरी तरह से वित्तीय निपटान तथा भविष्य की वृद्धि के लिए नई पूंजी शामिल है।

Advertisement
First Published - March 7, 2023 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement