facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go first के लिए अभिरुचि पत्र आमंत्रित, एयरलाइन के लिए खरीदार की तलाश

Advertisement

विज्ञापन में कहा गया है कि कंपनी के पास 4,200 कर्मचारी हैं। कोई भी व्यक्ति ईमेल के माध्यम से रुचि पत्र भेज सकता है।

Last Updated- July 10, 2023 | 11:01 PM IST
Go First flights to remain cancelled till May 30, full refund to be issued

कर्ज समाधान प्रक्रिया से गुजर रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट के समाधान पेशेवर ने विमानन कंपनी के लिए सोमवार को इच्छुक कंपनियों से अभिरुचि पत्र (EOI) आमंत्रित किए।

गो फर्स्ट की कर्ज समाधान प्रक्रिया के लिए नियुक्त समाधान पेशेवर शैलेंद्र अजमेरा ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि 9 अगस्त तक अभिरुचि पत्र जमा किए जा सकते हैं। पात्र संभावित आवेदकों की सूची 19 अगस्त को जारी की जाएगी।

नोटिस के मुताबिक इस अस्थायी सूची पर किसी भी तरह की आपत्तियां 24 अगस्त तक दाखिल की जा सकेंगी। गो फर्स्ट ने 2 मई को वित्तीय संकट का हवाला देते हुए अपना विमान परिचालन बंद करने और स्वैच्छिक रूप से कर्ज समाधान प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी दी थी।

विमानन कंपनी गो फर्स्ट के समाधान पेशेवरों ने दिवालिया प्रक्रिया के तहत 9 अगस्त तक कंपनी की बिक्री के लिए रुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए हैं।

कोई भी व्यक्ति ईमेल के माध्यम से भेज सकता है रुचि पत्र 

ईओआई प्रक्रिया औपचारिक तरीके से विमानन कंपनी को खरीदने की इच्छुक या निवेश करने वालों की तलाश शुरू कर देगी। विज्ञापन में कहा गया है कि कंपनी के पास 4,200 कर्मचारी हैं। कोई भी व्यक्ति ईमेल के माध्यम से रुचि पत्र भेज सकता है।

सोमवार को एक अखबार के विज्ञापन में दर्शाया गया है कि संभावित आवेदकों की अनंतिम सूची 19 अगस्त को जारी की जाएगी। वित्त वर्ष 2022 में परिचालन से 4,183 करोड़ रुपये का राजस्व कमाने विमानन कंपनी ने इस साल 3 मई से अपना परिचालन बंद कर दिया। इंजन में समस्याओं के कारण इसके बेड़े के करीब 50 फीसदी विमानों का परिचालन थम गया।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 7 जुलाई को एक आदेश में विमानन कंपनी को उस विमान से ‘किसी भी कलपुर्जे या किसी भी प्रासंगिक परिचालन या अन्य मैन्युअल रिकॉर्ड को हटाने, बदलने, बाहर निकालने’ से रोक दिया था, जिसे कंपनी संचालित करना चाहती है।

Advertisement
First Published - July 10, 2023 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement