facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC का प्रीमियम 93.80% बढ़ा, प्राइवेट सेक्टर में भी बढ़त

Advertisement

SBI लाइफ का प्रीमियम 20.73% घटा, एचडीएफसी लाइफ का बढ़ा

Last Updated- January 09, 2024 | 10:29 PM IST
LIC

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने जीवन बीमा कंपनियों का न्यू बिज़नेस प्रीमियम (NBP) दिसंबर, 2023 में सालाना आधार पर 43.76 प्रतिशत की दर से बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाई जबकि प्राइवेट क्षेत्र ने भी पर्याप्त बढ़त दर्ज की।

जीवन बीमा काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार जीवन बीमा कंपनियों की दिसंबर, 2023 में प्रीमियम आय 43.76 प्रतिशत बढ़कर 38,583.13 करोड़ रुपये हो गई जबकि यह एक साल पहले की अवधि में यह 26,838.29 करोड़ रुपये थी।

पब्लिक सेक्टर की दिग्गज कंपनी LIC का प्रीमियम 93.80 प्रतिशत बढ़कर 22,981.28 करोड़ रुपये हो गया जबकि यह एक साल पहले 11,858.5 करोड़ रुपये था। LIC के समूह कारोबार खंड में कई गुणा की वृद्धि हुई।

प्राइवेट बीमा कंपनियों का प्रीमियम सालाना आधार पर 4.15 प्रतिशत बढ़कर 15,601.85 करोड़ रुपये हो गया, जबकि यह पहले 14,979.79 करोड़ रुपये था।

कंपनी का समूह एकल प्रीमियम का कारोबार 195 प्रतिशत बढ़कर 17,601.97 करोड़ रुपये हो गया, जबकि यह एक साल पहले 5,966.87 करोड़ रुपये था। दिसंबर 2023 का समूह प्रीमियम 17,812.46 करोड़ रुपये था जबकि इससे पिछले साल दिसंबर में 6,407.37 करोड़ रुपये था।

प्राइवेट बीमा कंपनियों में एसबीआई जीवन बीमा सबसे बड़ा प्राइवेट बीमाकर्ता है और इसका प्रीमियम 20.73 प्रतिशत घटकर 4,606.85 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम 3.26 प्रतिशत बढ़कर 2,842.9 करोड़ रुपये हो गया।

सूचीबद्ध अन्य कंपनियों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम सालाना आधार पर 2.9 प्रतिशत बढ़कर 1,497.27 करोड़ रुपये हो गया जबकि मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम रिकार्ड 17.61 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर 1,213.93 करोड़ रुपये रहा।

अप्रैल- दिसंबर 2023 यानी मौजूदा वित्त वर्ष की तीन तिमाही में LIC का प्रीमियम सालाना आधार पर 16.25 प्रतिशत गिरकर 1,47,405 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement