facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इलेक्ट्रिक वाहन Eletre के साथ भारतीय बाजार पहुंची Lotus Cars

Advertisement

कंपनी का लक्ष्य साल 2022 के दौरान अपनी कारों की बिक्री में दुनिया भर में गिरावट के बाद भारत जैसे नए बाजारों में बिक्री बढ़ाना है।

Last Updated- November 09, 2023 | 10:03 PM IST

ब्रिटेन की लक्जरी कार निर्माता लोटस कार्स (Lotus Cars) ने गुरुवार को इलेक्ट्रिक वाहन इलेट्रे (Eletre) के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया। कंपनी की यह कार तीन अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध हैं।

चीनी वाहन कंपनी गीली के स्वामित्व वाली लोटस कार्स साल 2024 में पेट्रोल-डीजल वाली एमिरा कार भी भारतीय बाजार में लाने की योजना बना रही है। कंपनी मार्च 2024 में दिल्ली में पहला शोरूम खोलने के लिए भी पूरी तरह तैयार है।

भारत फिलहाल भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत ब्रिटिश लक्जरी ईवी पर आयात कर कम करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

कंपनी के आफ्टरसेल्स प्रमुख (एशिया प्रशांत, पश्चिम एशिया, अफ्रीका और भारत) डॉमिनिक बॉमगार्ट ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह निश्चित रूप से भारत के बाजार में कंपनी की बिक्री मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा, ‘भारत में इस तरह कर में छूट मिलने से ब्रिटेन के हमारे संयंत्र को काफी फायदा मिलेगा। इससे भारतीय बाजार में हमारा प्रवेश और तेज होगा।’

कंपनी का लक्ष्य साल 2022 के दौरान अपनी कारों की बिक्री में दुनिया भर में गिरावट के बाद भारत जैसे नए बाजारों में बिक्री बढ़ाना है। लोटस ने पिछले साल सिर्फ 567 वाहनों की बिक्री की थी। यह साल 2021 में दुनिया भर में बेचे गए 1,566 वाहनों से 61 फीसदी कम है।

Advertisement
First Published - November 9, 2023 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement