facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र: ताजमहल चाय नहीं उठाएंगे वितरक, इस वजह से उठाया कदम

Advertisement

वितरकों के संगठन ने वैध एफएसएसएआई लाइसेंस के वंचित स्टोरों को बिलिंग रोकने के लिए सॉफ्टवेयर सिस्टम में एक प्रावधान के लिए भी कहा है।

Last Updated- January 11, 2024 | 10:55 PM IST
HUL Q1FY25 Results

महाराष्ट्र में कुछ वितरकों ने शुक्रवार से हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) की ताजमहल चाय का स्टॉक बंद करने का निर्णय लिया है। कंपनी के नए मार्जिन ढांचे के विरोध में वितरकों ने यह कदम उठाया है।

अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्पाद वितरक संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि महाराष्ट्र उपभोक्ता उत्पाद वितरक संघ ने कंपनी से मूल मार्जिन 5 प्रतिशत रखे जाने को कहा है, जिसे एचयूएल ने पिछले महीने 100 शहरों में 3.9 प्रतिशत से घटाकर 3.3 प्रतिशत कर दिया।

राज्य में वितरकों ने 25 जनवरी से ‘किसान’ उत्पादों और उसके बाद 10 फरवरी से 25 फरवरी तक ‘रिन’ उत्पादों का स्टॉक बंद करने की भी योजना बनाई है।

इस कार्रवाई के संबंध में महाराष्ट्र में कुछ वितरकों के बिजनेस स्टैंडर्ड के सवालों के जवाब में एचयूएल ने कहा, ‘एचयूएल का उसके वितरक भागीदारों के साथ काफी लंबा और गहरा संबंध रहा है। हमारे वितरकों ने हमें बता दिया है कि वे अपने खरीदारों और उपभोक्ताओं की जरूरतें अबाध तरीके से लगातार पूरी करते रहेंगे।’

वितरकों के संगठन ने वैध एफएसएसएआई लाइसेंस के वंचित स्टोरों को बिलिंग रोकने के लिए सॉफ्टवेयर सिस्टम में एक प्रावधान के लिए भी कहा है।

वितरक संगठन की प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि यदि कंपनी इस मसले पर कोई कदम नहीं उठाती है तो असहयोग आंदोलन चलाया जाएगा।

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement