facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

अमेरिकी कंपनियों की मदद करेगा Mahindra Group

महिंद्रा ग्रुप की स्वचालन, कृषि उपकरण, आईटी, वित्तीय सेवाओं, अक्षय ऊर्जा, कृषि, लॉजिस्टिक्स, आतिथ्य और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में मौजूदगी है।

Last Updated- July 24, 2023 | 10:07 PM IST

विभिन्न कार्यक्षेत्रों में जुटे 1.2 लाख करोड़ रुपये वाले औद्योगिक समूह महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) ने आज कहा कि वह अमेरिकी कंपनियों की भारत में अपना विनिर्माण आधार स्थापित करने में मदद करके उनकी विनिर्माण मौजूदगी को बढ़ाने में सहायता करने के लिए तैयार है।

बीएसई पर दिन के कारोबार के दौरान महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) का शेयर 1.5 प्रतिशत बढ़कर 1,547 रुपये पर बंद हुआ।

शेयर बाजार को दी गई सूचना में महिंद्रा ग्रुप ने कहा कि समूह इच्छुक कंपनियों को भारत में अपना विनिर्माण आधार स्थापित करने के लिए कई तरह से समर्थन देगा। इसमें मॉड्यूलर प्लग ऐंड प्ले सूट की पेशकश; बुनियादी ढांचे, आपूर्ति श्रृंखला, प्रौद्योगिकी, स्वचालन आदि सहित विनिर्माण के लिए एकीकृत दृष्टिकोण; विनियमों और अनुपालन के संबंध में अनुभव साझा करने के साथ-साथ पर्यावरण और सामाजिक प्रशासन (ईएसजी) पर ध्यान केंद्रित करना शामिल है।

कंपनी ने आगे कहा कि महिंद्रा समूह महत्त्वपूर्ण स्थानों पर आत्मनिर्भर औद्योगिक पार्क प्रदान करता है और मंजूरी की प्रक्रियाओं के जरिये कंपनियों का मार्गदर्शन करने की विशेषज्ञता रखता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि एमऐंडएम किन क्षेत्रों पर ध्यान देगी।

महिंद्रा ग्रुप की स्वचालन, कृषि उपकरण, आईटी, वित्तीय सेवाओं, अक्षय ऊर्जा, कृषि, लॉजिस्टिक्स, आतिथ्य और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में मौजूदगी है। वॉल्यूम के लिहाज से यह दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी है।

First Published - July 24, 2023 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट