facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मणिपाल हॉस्पिटल्स ने खरीदी मेडिका सिनर्जी की हिस्सेदारी

Advertisement

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह अधिग्रहण हमारे विस्तार की रणनीति और पूर्वी भारत में अग्रणी अस्पताल श्रृंखला बनने के मुताबिक है।

Last Updated- April 29, 2024 | 11:08 PM IST
Manipal Hospitals

मणिपाल हॉस्पिटल्स (Manipal Hospitals) ने सोमवार को कोलकाता की अस्पताल श्रृंखला मेडिका सिनर्जी की 87 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए बाध्यकारी करार पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की।

उद्योग के सूत्रों के मुताबिक सौदे का आकार करीब 1,400 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह अधिग्रहण हमारे विस्तार की रणनीति और पूर्वी भारत में अग्रणी अस्पताल श्रृंखला बनने के मुताबिक है।

एलेग्रो कैपिटल एडवाइजर्स, खेतान ऐंड कंपनी और केपीएमजी इस सौदे में मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइज के सलाहकार थे। अस्पताल श्रृंखला विस्तार की कोशिश में लगी हुई थी। सितंबर 2023 में मणिपाल हॉस्पिटल्स ने इमामी समूह के एएमआरआई हॉस्पिटल्स की 84 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।

मेडिका के अधिग्रहण से मौजूदा बिस्तर की संख्या 9,500 से बढ़कर 10,500 हो जाएगी। इससे यह अपोलो हॉस्पिटल एंटरप्राइज (10,103 बिस्तर) को पीछे छोड़कर देश की सबसे बड़ी अस्पताल श्रृंखला बन जाएगी। मेडिका सिनर्जीज हॉस्पिटल्स और एएमआरआई हॉस्पिटल्स का अधिग्रहण पूरा होने के बाद उसके पास देश के 19 शहरों में 37 अस्पतालों का एकीकृत नेटवर्क उसके पास होगा।

कंपनी ने कहा कि मेडिका सिनर्जी के क्लिनिकल अनुभव और बुनियादी ढांचे के अलावा उसके विस्तृत नेटवर्क का फायदा उठाते हुए मणिपाल हॉस्पिटल्स पूर्वी भारत में ऊंची गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं की मांग पूरी करने की स्थिति में होगा। कंपनी के एमडी व सीईओ दिलीप जोस ने कहा कि इस अधिग्रहण के बाद मणिपाल हॉस्पिटल्स की पूर्वी भारत में बड़ी मौजूदगी होगी।

Advertisement
First Published - April 29, 2024 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement