facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नए फार्मा उत्पादों के लिए बाजार में पैठ मुश्किल

Advertisement

भारतीय फार्मा बाजार (आईपीएम) में काबिज 54,355 ब्रांडों में से केवल 30 प्रतिशत का ही कुल कारोबार एक करोड़ था।

Last Updated- August 14, 2023 | 12:37 AM IST
Indian Pharma’s New Growth Formula: Specialty Drugs Drive Profits from India to Africa

फार्मा कंपनियां घरेलू दवा बाजार में अच्छी रफ्तार से नए उत्पाद पेश कर रही हैं, लेकिन चिकित्सा क्षेत्र (रोग समूहों) में निवेश पर प्रतिफल एक चुनौती है। बाजार अनुसंधान फर्म फार्मारैक अवाक्स के हालिया विश्लेषण से यह जानकारी मिली है।

फार्मारैक अवाक्स की उपाध्यक्ष (वाणिज्यिक) शीतल सापले ने कहा कि आम तौर पर कंपनियां किसी नए ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड की नियोजित वार्षिक बिक्री का लगभग 30 से 40 प्रतिशत खर्च करती हैं। पुराने ब्रांडों के मामले में यह खर्च कम होकर ब्रांड की वार्षिक नियोजित बिक्री का लगभग 10 से 12 प्रतिशत तक आ गया है।

हालांकि उन्होंने बताया कि भारतीय फार्मा बाजार (आईपीएम) में काबिज 54,355 ब्रांडों में से केवल 30 प्रतिशत का ही कुल कारोबार एक करोड़ था और केवल सात प्रतिशत ब्रांडों का कुल वार्षिक कारोबार जुलाई में 10 करोड़ रुपये से अधिक था।

पिछले 24 महीने में 2,777 नए उत्पादों की शुरुआत में से केवल 15 प्रतिशत ही एक करोड़ रुपये से ज्यादा का कुल कारोबार कर पाए और केवल एक प्रतिशत का ही कुल कारोबार पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का है।

विश्लेषण से पता चला है कि शीर्ष 10 खंडों में से कार्डियोलॉजी, मधुमेह रोधी और स्त्री रोग जैसे खंडों में ही एक करोड़ और 10 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार वाले ब्रांडों का प्रतिशत अपेक्षाकृत बेहतर था। लगभग 42 प्रतिशत कार्डियोलॉजी ब्रांडों का कुल कारोबार एक करोड़ रुपये से अधिक था, जबकि 12 प्रतिशत ब्रांडों का कुल कारोबार 10 करोड़ रुपये से अधिक था। मधुमेह रोधी खंड में भी यह अनुपात इस तरह का है।

ऐसे समय में ब्रांडों के बीच प्रतिस्पर्धा का स्तर अधिक है, जब घरेलू फार्मा बाजार में वॉल्यूम वृद्धि की रफ्तार धीमी है। पिछले चार महीने से वॉल्यूम वृद्धि ऋणात्मक क्षेत्र में है। वर्ष 2022 के पांच महीने वॉल्यूम वृद्धि ऋणात्मक थी।

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 12:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement