facebookmetapixel
Advertisement
भारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्टMetal Stocks Alert: एल्युमिनियम पर बुलिश आउटलुक, हिंडाल्को से JSW Steel तक इन शेयरों में मौका

बाजार हलचल: खुदरा निवेशकों ने दिखाई मजबूत वित्तीय ताकत

Advertisement

आंकड़े बताते हैं कि 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में शेयरों में शुद्ध खुदरा निवेश 7,600 करोड़ रुपये रहा है।

Last Updated- November 26, 2023 | 10:11 PM IST
Credit to retail sector dips to 18.3% in August 2023, shows RBI data

अक्सर कहा जाता है कि खुदरा निवेशक देसी पूंजी बाजारों के मजबूत स्तंभ बन गए हैं। यह ताकत पिछले हफ्ते पांच आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) में उनकी भागीदारी से साफ हो गई।

उद्योग के प्रतिभागियों ने कहा कि इन आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये लगाए हैं और करीब 1 करोड़ यूनिक निवेशक इनसे जुड़े हैं। एक बैंकर ने कहा कि यह उल्लेखनीय मुकाम है। इससे यह साबित होता है कि अगर निवेश का मौका सही हो तो उसके लिए काफी खुदरा रकम उपलब्ध है।

आंकड़े बताते हैं कि 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में शेयरों में शुद्ध खुदरा निवेश 7,600 करोड़ रुपये रहा है। म्युचुअल फंडों में 1.8 लाख करोड़ रुपये की घरेलू बचत वर्ष 2022-23 के दौरान निवेश हुई।

निश्चित तौर पर आईपीओ आवेदकों के एक छोटे ही हिस्से को शेयर मिलेंगे क्योंकि बोलियां काफी ज्यादा मिली हैं। बाकी रकम बैंकों में जमा रहेगी और अगले बड़े मौके की तलाश करेगी।

वैश्विक सूचकांक के लिए टाटा टेक को करना होगा इंतजार

टाटा टेक्नोलॉजिज (Tata Technologies) को किसी वैश्विक या स्थानीय सूचकांक का हिस्सा बनने के लिए कम से कम छह महीने इंतजार करना पड़ सकता है। हाल में आए कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का खासा दुलार मिला है। आईपीओ कीमत पर टाटा समूह की इस कंपनी का मूल्यांकन 20,283 करोड़ रुपये बैठता है।

ग्रे मार्केट के प्रीमियम को संकेतक मानें तो सूचीबद्धता पर वैश्विक इंजीनियरिंग सेवा कंपनी का मूल्यांकन 36,500 करोड़ रुपये होगा। मोटे तौर पर इस आकार की कंपनियों को सूचकांकों में शामिल किया जाता है, लेकिन टाटा टेक का कम पब्लिक फ्लोट इसमें बाधा हो सकता है।

पेरिस्कोप एनालिटिक्स के विश्लेषक ब्रायन फ्रिएट्स ने कहा कि सूचीबद्धता के समय टाटा टेक का पब्लिक फ्लोट करीब 10 फीसदी होगा और प्री-आईपीओ लॉक-अप खत्म होने के बाद यह बढ़कर करीब 30 फीसदी हो जाएगा। इस कंपनी को मई व जून में वैश्विक सूचकांकों में शामिल किया जा सकता है, लेकिन स्थानीय सूचकांकों में शामिल होने में समय लगेगा।

निफ्टी में बढ़त से नई ऊंचाई के संकेत

बेंचमार्क एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने लगातार चौथे हफ्ते बढ़त दर्ज की। पिछले हफ्ते का लाभ हालांकि महज 0.3 फीसदी रहा क्योंकि नकदी प्राथमिक बाजार की ओर चली गई। पिछले हफ्ते बंद हुए पांच आईपीओ में करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की नकदी लगी है।

विशेषज्ञों ने कहा कि जब आईपीओ का आवंटन हो जाएगा तब नकदी वापस सिस्टम में आएगी और द्वितीयक बाजार की संभावनाएं बढ़ाएगी।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि हम निफ्टी में समयबद्ध गिरावट देख रहे हैं और अगले हफ्ते इसके 19,850 से ऊपर निकलने की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे निफ्टी को नई ऊंचाई में मदद मिलेगी।

अगर मुनाफावसूली बढ़ेगी तो नीचे की ओर हम समर्थन का स्तर 19,350-19,550 हो सकता है। निफ्टी का आखिरी बंद स्तर 19,795 है, जो नई ऊंचाई से महज 400 अंक यानी 2 फीसदी दूर है।

Advertisement
First Published - November 26, 2023 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement