facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय कार बाजार में अगले वित्त वर्ष शून्य वृद्धि के आसार: मारुति सुजूकी चेयरमैन

Advertisement

वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में छोटे और कॉम्पैक्ट कारों वाले भारतीय कार बाजार में पिछले साल के मुकाबले 7.9 फीसदी कि गिरावट दर्ज की गई है।

Last Updated- October 27, 2023 | 11:24 PM IST
R C Bhargava, chairman, Maruti Suzuki

मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) के चेयरमैन आरसी भार्गव ने शुक्रवार को कहा कि भारत के कार बाजार में अगले वित्त वर्ष शून्य वृद्धि के आसार हैं। छोटी कारों की बिक्री कम होने के कारण ऐसी आशंका जताई जा रही है।

उन्होंने एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मुझे पूरा यकीन नहीं है कि मैं उद्योग के पूर्वानुमान से सहमत हूं कि अगले साल (वित्त वर्ष 2024-25) भारत के कार बाजार में शून्य वृद्धि होगी। यह एक ऐसा आंकड़ा है जिसे मैंने देखा और सुना है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं इस आंकड़े से पूरी तरह सहमत हूं।’

वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में छोटे और कॉम्पैक्ट कारों वाले भारतीय कार बाजार में पिछले साल के मुकाबले 7.9 फीसदी कि गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच इसी अवधि के दौरान यूटिलिटी वाहनों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 20.7 फीसदी बढ़ी है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में भारतीय कार विनिर्माताओं की कुल बिक्री 6.8 फीसदी बढ़ी है। मारुति सुजूकी को पूरे वित्त वर्ष 2024 के लिए कार बाजार की बिक्री में करीब 5.5 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है।

भार्गव ने कहा, ‘मेरा मानना है कि भारतीय कार बाजार में वृद्धि बरकार रहने के कारण छोटी कारों की बिक्री होना बहुत जरूरी है। स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) या सिडैन के भावी ग्राहक वहीं होंगे जो छोटी कारों को छोड़ेंगे। हमारे पास 15 से 20 लाख रुपये वाले एसयूवी में नए (पहली बार वाले) ग्राहक नहीं होंगे।’

वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में मारुति सुजूकी की कुल बिक्री पिछले साल की तुलना में 6.3 फीसदी बढ़ी है जबकि इसी अवधि के दौरान इसकी छोटी और कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री में क्रमशः 40.1 फीसदी और 3.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

भार्गव से जब पूछा गया कि क्या अगले साल से छोटी कारों की बिक्री में सुधार की उम्मीद है तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता है कि छोटी कार के बाजार में सुधार इतनी जल्दी होगा। मुझे लगता है कि इसमें कुछ और समय लगेगा क्योंकि नियामकीय परिवर्तनों के कारण इन कारों के सामर्थ्य में भारी बदलाव आया है।’

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement