facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Metal Index: चीन के प्रोत्साहन पैकेज पर कमजोर बाजार में भी चमके मेटल शेयर

Advertisement

Bse Metal index 0.85 फीसदी चढ़ा और नालको, जिंदल स्टील और टाटा स्टील में 1.1 फीसदी से लेकर 2.1 फीसदी तक का इजाफा हुआ।

Last Updated- October 25, 2023 | 10:47 PM IST
Bullish outlook on metal stocks

Metal Stocks: धातु शेयरों ने बुधवार को कमजोर बाजार के ट्रेंड को इस आशावाद में पलट दिया कि अपनी अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए चीन की तरफ से उठाए गए कदम से मांग को मजबूती मिलेगी। बीएसई मेटल इंडेक्स (Bse Metal index) 0.85 फीसदी चढ़ा और नालको, जिंदल स्टील और टाटा स्टील में 1.1 फीसदी से लेकर 2.1 फीसदी तक का इजाफा हुआ।

यह बढ़ोतरी राजकोषीय प्रोत्साहन में इजाफे के चीन सरकार के फैसले के बाद हुई। चीन के अग्रणी संसदीय निकाय ने 1 लाख करोड़ युआन (137 अरब डॉलर) के सॉविरन बॉन्ड जारी करने को मंजूरी दी है, ताकि इस साल बाढ़ से प्रभावित हुए इलाकों को बेहतर बनाने और भविष्य की आपदा से निपटने के लिए शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार में मदद मिल सके।

इसके अलावा चीन ने साल 2023 के अपने बजट घाटे को जीडीपी के करीब 3.8 फीसदी पर पहुंचा दिया जबकि मूल रूप से इसे 3 फीसदी पर रखा जाना था। सरकारी मीडिया के मुताबिक, इसकी वजह केंद्र सरकार के कर्ज में हुई बढ़ोतरी है।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कुल वैश्विक धातु आपूर्ति के करीब आधे हिस्से का उपभोग करती है। इसके परिणामस्वरूप चीन के आर्थिक परिदृश्य का धातु कीमतों पर बड़ा असर होता है।

स्टॉक्सबॉक्स ने एक नोट में कहा है, धातु शेयरों ने बाजार में हो रहे नुकसान को थामा, जिसमें बुधवार को चीन की खबरों से इजाफा हुआ। चीन ने प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की है, जो चीन की अर्थव्यवस्था और दुनिया भर की धातु कीमतों के लिए भी यह सकारात्मक है।

इस कैलेंडर वर्ष में बीएसई मेटल इंडेक्स 7.7 फीसदी चढ़ा है और इसने बेंचमार्क निफ्टी के मुकाबले थोड़ा उम्दा प्रदर्शन किया है, जिसमें 5 फीसदी का इजाफा हुआ है।

जुलाई-सितंबर 2023 की तिमाही में चीन की जीडीपी में 4.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इससे विभिन्न अर्थशास्त्री चीन के लिए वृद्धि के अपने अनुमान में बढ़ोतरी के लिए प्रोत्साहित हुए।

Advertisement
First Published - October 25, 2023 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement