facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Metal Stocks: घरेलू मेटल सेक्टर का बेहतर प्रदर्शन, BSE का मेटल इंडेक्स पिछले तीन महीने में 13 फीसदी बढ़ा

Advertisement

एसऐंडपी बीएसई मेटल इंडेक्स पिछले तीन महीने में 13 फीसदी बढ़ा है, जो व्यापक बाजार से बेहतर प्रदर्शन करते हुए पिछले साल 29 फीसदी बढ़ा है।

Last Updated- October 03, 2023 | 10:25 PM IST
Bullish outlook on metal stocks

Metal Companies Stock: टाटा स्टील (Tata Steel), जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को (Hindalco) और कोल इंडिया जैसी धातु और खनन कंपनियां हाल के महीनों में शेयर बाजार में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में शामिल रही हैं। एसऐंडपी बीएसई मेटल इंडेक्स पिछले तीन महीने में 13 फीसदी बढ़ा है, जो व्यापक बाजार से बेहतर प्रदर्शन करते हुए पिछले साल 29 फीसदी बढ़ा है।

तुलना के लिहाज से देखें, तो बेंचमार्क एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स (Bse Sensex) में पिछले तीन महीने के दौरान केवल 1.7 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है। इसमें पिछले साल सितंबर के आखिर से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

संपूर्ण बाजार में नरमी के बावजूद धातु शेयरों में पिछले सप्ताह तेजी का रुख जारी रही। 29 सितंबर को समाप्त होने वाले सप्ताह के दौरान बीएसई मेटल इंडेक्स में 2.2 फीसदी का इजाफा हुआ था, जबकि इसी अवधि में बेंचमार्क सेंसेक्स में 0.3 फीसदी की साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई थी।
हालांकि घरेलू धातु और खनन क्षेत्र के शेयरों में इस तेजी को बुनियादी बातों का समर्थन हासिल नहीं है।

इस्पात, तांबा और एल्युमीनियम जैसी औद्योगिक धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतें कमजोर बनी हुई हैं तथा धातु और खनन कंपनियों ने वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही (वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही) के दौरान आय में गिरावट दर्ज की है।

एल्युमीनियम, तांबा और जस्ता सहित छह प्रमुख मूल धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निगाह रखने वाला लंदन मेटल एक्सचेंज इंडेक्स पिछले तीन महीने में स्थिर रहा है और पिछले वर्ष इसमें केवल चार प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जो बीएसई मेटल इंडेक्स की तुलना में बड़े अंतर के साथ कमजोर प्रदर्शन कर रहा है।

इस्पात का प्रदर्शन तो और भी खराब रहा है तथा वह मूल धातुओं से पिछड़ गया है। धातु के मामले में दुनिया के शीर्ष उपभोक्ता और उत्पादक चीन में हॉट-रोल्ड इस्पात के हाजिर दामों में पिछले वर्ष छह प्रतिशत की गिरावट आई है। इसी तरह घरेलू धातु उत्पादकों को वर्ष 2021-22 में अपने राजस्व और कमाई में उछाल अनुभव होने के बाद कमाई में बाधा का सामना करना पड़ रहा है।

बीएसई मेटल इंडेक्स में शामिल 10 कंपनियों का संयुक्त शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही पिछले साल के मुकाबले 38 प्रतिशत कम रहा। यह धातु और खनन कंपनियों की आय में पिछले साल की तुलना में गिरावट की लगातार पांचवीं तिमाही रही।

इसके अलावा इन कंपनियों की संयुक्त शुद्ध बिक्री वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में पिछले साल के मुकाबले तीन प्रतिशत कम रही, जो इस क्षेत्र की मांग में कमजोरी और कम कमाई का संकेत देती है।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement