facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निवेश सलाहकारों के खिलाफ SEBI के ज्यादातर आदेश अनधिकृत ट्रेडिंग कॉल से संबंधित

Advertisement

ट्रेडिंग कॉल मुहैया कराने से मतलब इक्विटी डेरिवेटिव जैसे एफऐंडओ, इंट्राडे इक्विटी ट्रेड, नॉन डिलिवरी ट्रेड और लिवरेज ट्रेडिंग पर सलाह से है।

Last Updated- October 03, 2023 | 10:14 PM IST
SEBI

निवेश सलाहकारों के खिलाफ करीब 95 फीसदी प्रत्यावर्तन आदेश अनधिकृत ट्रेडिंग कॉल मुहैया कराने से संबंधित है। एसोसिएशन ऑफ रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स की तरफ से किए गए विश्लेषण से यह जानकारी मिली।

जनवरी 2019 से जनवरी 2023 के बीच बाजार नियामक सेबी की तरफ से जारी प्रत्यावर्तन आदेश के विश्लेषण से पता चलता है कि कुल 78 आदेश में से 74 ट्रेडिंग कॉल मुहैया कराने वालों के खिलाफ थे, वहीं अन्य परिचालन से जुड़े मसलों से संबंधित थे। इन 74 मामलों में 56 आदेश अपंजीकृत इकाइयों के खिलाफ और 18 पंजीकृत इकाइयों के खिलाफ जारी हुए।

ट्रेडिंग कॉल मुहैया कराने से मतलब इक्विटी डेरिवेटिव जैसे एफऐंडओ, इंट्राडे इक्विटी ट्रेड, नॉन डिलिवरी ट्रेड और लिवरेज ट्रेडिंग पर सलाह से है। निवेश सलाहकारों को बाजार नियामक के पास पंजीकरण करना होता है, जिसके लिए पात्रता की शर्तें हैं और उन पर ट्रेडिंग कॉल मुहैया कराने की पाबंदी होती है।

एसोसिएशन ऑफ रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने कहा, यह विश्लेषण बताता है कि ट्रेडिंग कॉल मुहैया नहीं कराने वाले अपंजीकृत निवेश सलाहकारों और पंजीकृत निवेश सलाहकारों के खिलाफ अलग तरह की कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि उनकी गतिविधियों पर नियामक की तरफ से किसी प्रत्यावर्तन कार्रवाई की दरकार नहीं है।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement