facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gautam Adani को पछाड़ Mukesh Ambani बने सबसे अमीर भारतीय, साइरस पूनावाला तीसरे नंबर पर

Advertisement

गौतम अदाणी साल 2022 में 3 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के अंतर से मुकेश अंबानी से आगे थे। इस साल अंबानी उनसे 3.3 लाख करोड़ रुपये के अंतर से आगे निकल गए हैं।

Last Updated- October 10, 2023 | 11:11 PM IST
क्रैश हुआ शेयर बाजार, एक ही दिन में निवेशकों के डूब गए 15.32 लाख करोड़ रुपये; अंबानी-अदाणी की संपत्ति इतनी घटीStock market crashed, investors lost Rs 15.32 lakh crore in a single day; Ambani-Adani's wealth decreased so much

India’s Richest Person: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 8.08 लाख करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ने अदाणी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने पिछले साल यह उपाधि हासिल की थी। साल भर के दौरान अंबानी की संपत्ति में 2 फीसदी का इजाफा हुआ है।

360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के अनुसार, पिछली सूची जारी होने बाद से ग्रुप की कंपनी अदाणी फॉर्च्यून (Adani Fortune) की संपत्ति 57 प्रतिशत गिरकर 4.74 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने घटाई अदाणी की संपत्ति

अदाणी की संपत्ति (Adani Group Wealth) में गिरावट का मुख्य कारण इस साल जनवरी में आई शार्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट के आने के बाद से अदाणी ग्रुप की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा है।

गौतम अदाणी साल 2022 में 3 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के अंतर से मुकेश अंबानी से आगे थे। इस साल अंबानी उनसे 3.3 लाख करोड़ रुपये के अंतर से आगे निकल गए हैं।

अदाणी की संपत्ति में गिरावट को लेकर रिपोर्ट में कहा गया, “यह हुरुन इंडिया रिच लिस्ट की शुरुआत के बाद से किसी भी व्यक्ति की संपत्ति में दर्ज की गई सबसे बड़ी वार्षिक गिरावट है।”

गिरावट के बावजूद गौतम अदाणी पिछले पांच वर्षों से सबसे अमीर भारतीयों की सूची में

हालांकि, 2023 में अपनी संपत्ति में भारी गिरावट के बावजूद गौतम अदाणी पिछले पांच वर्षों से सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में उनकी संपत्ति 94,500 करोड़ रुपये से तीन गुना ज्यादा हो गई है।

दिलचस्प बात यह है कि सूची में शीर्ष 10 सबसे अमीर अरबपतियों में से आठ ने 2023 में अपनी संपत्ति में वृद्धि देखी। गिरावट देखने वाले केवल दो अडानी और राधाकिशन दमानी थे, जिनकी संपत्ति 18 प्रतिशत कम होकर 1.43 लाख करोड़ रुपये रुपये हो गई।

साइरस पूनावाला तीसरे सबसे धनी भारतीय

अंबानी और अदाणी के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक साइरस पूनावाला ने 2.78 लाख करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के तीसरे सबसे धनी भारतीय है। उनकी संपति में 2023 के दौरान 36 प्रतिशत यानी 73,100 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

इसके अलावा एचसीएल टेक्नोलॉजीज के फाउंडर और मानद चेयरमैन शिव नादर 2.28 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे सबसे अमीर भारतीय है। हिंदुजा ग्रुप के गोपीचंद हिंदुजा 1.76 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं। 2023 में नादर और हिंदुजा दोनों की कुल संपत्ति में क्रमशः 23 प्रतिशत और 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

भारत के कुल 1,319 अरबपतियों में से 328 मुंबई से

इस साल अपने शिक्षा प्रौद्योगिकी (एडटेक) स्टार्टअप के मूल्यांकन में कमी आने के कारण बैजूस रवींद्रन इस सूची में अपनी जगह नहीं बना सके। वर्ष 2022 की रिपोर्ट में वह इस सूची में 49वें स्थान पर थे और उनकी संपत्ति 30,600 करोड़ रुपये थी।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत के कुल 1,319 अरबपतियों में से 328 मुंबई से थे जबकि इस सूची में शामिल 199 अरबपति नई दिल्ली और 100 बेंगलूरु से हैं। 

Advertisement
First Published - October 10, 2023 | 4:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement