facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऋणदाताओं के साथ बातचीत सही दिशा में : Byju’s

Advertisement

सूत्रों का मानना है कि ऋण पुनर्गठन के लिए बैजूस कई बार समय-सीमाएं पूरी करने में नाकाम रही है।

Last Updated- August 04, 2023 | 10:32 PM IST
Byju Ravindran Jail Time

एडटेक दिग्गज बैजूस (Byju’s) लेनदारों द्वारा 1.2 अरब डॉलर के टर्म लोन बी (टीएलबी) की शर्तों में संशोधन के लिए निर्धारित एक और तारीख से चूक गई है।

सूत्रों का कहना है कि कंपनी द्वारा ऋण की शर्तों में ऋणदाताओं द्वारा तय संशोधन पर निर्णय लिए जाने की संभावना थी। इसमें नई 3 अगस्त की तारीख तक पूर्व अदायगी और ऊंचे ब्याज भुगतान जैसी शर्तें शामिल थीं।

संशोधन पर निर्णय लेने में 3 अगस्त तक विफल रही बैजूस 

इस बीच, बैजूस के खिलाफ लेनदारों का मुकदमा शुक्रवार को एक अमेरिकी अदालत में सुनवाई के लिए आया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ऋणों के संदर्भ में ऋणदाताओं द्वारा मांगे गए संशोधन पर निर्णय लेने में 3 अगस्त तक विफल रही।

बैजूस के 1.2 अरब डॉलर के टर्म लोन में 85 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी वाले ऋणदाताओं की संचालन समिति ने हाल में कहा था कि वह और बैजूस ने 3 अगस्त, 2023 से पहले टर्म लोन संशोधन पूरा करने पर सहमति जताई है। उसने काह था कि इस संशोधन के सफल क्रियान्वयन से ऋण समाधान में तेजी आएगी और मुकदमेबाजी समाप्त होगी।

बैजूस ने कहा, किसी समय-सीमा का उल्लंघन नहीं हुआ

लेनदारों की संचालन समिति ने हाल में कहा कि ऋण संशोधन पूरा करने की दिशा में बैजूस के साथ प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इस समिति ने पिछले महीने कहा था, ‘यह घोषणा फ्रैंचाइजी के मूल्यों की सुरक्षा के लिए बैजूस के प्रबंधन के साथ मिलकर काम करने के हमारे लक्ष्य के अनुरूप है। हम ऋण संशोधन प्रक्रिया पूरी करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और इसे समय पर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

हालांकि बैजूस ने शुक्रवार को कहा कि किसी समय-सीमा का उल्लंघन नहीं हुआ है, क्योंकि 3 अगस्त महज एक अनुमानित तारीख थी। चर्चाएं चल रही हैं और सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। बैजूस के अधिकारी ने कहा, ‘अगले सप्ताह के शुरू में ऋणदाताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है।’

सूत्रों का मानना है कि ऋण पुनर्गठन के लिए बैजूस कई बार समय-सीमाएं पूरी करने में नाकाम रही है। हाल के समय में बेहद मूल्यवान एडटेक कंपनी बैजूस कई गलत वजहों से सुर्खियों में रही है।

Advertisement
First Published - August 4, 2023 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement