facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वनस्पति आधारित प्रोटीन उत्पाद पेश करेगी Nestle India

Advertisement

कंपनी मुर्गा या मछली नही, बल्कि भारतीय बाजार के लिए अधिक प्रासंगिक उत्पाद पेश करने पर विचार कर रही है।

Last Updated- November 17, 2023 | 10:19 PM IST
Nestle India Q2 results: Marginal decline in profit at Rs 899.49 crore, revenue increases despite higher prices and weak demand मामूली गिरावट के साथ मुनाफा 899.49 करोड़ पर, उच्च कीमतों और कमजोर मांग के बावजूद रेवेन्यू बढ़ा

दैनिक उपभोक्ता वस्तु (FMCG) क्षेत्र की दिग्गज नेस्ले इंडिया (Nestle India) देश में वनस्पति-आधारित प्रोटीन उत्पाद पेश करने की दिशा में बढ़ रही है।

नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित तीसरे वार्षिक प्रीतम सिंह मेमोरियल सम्मेलन से इतर बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी आने वाली कुछ तिमाहियों में इन उत्पादों को पेश करेगी।

उन्होंने कहा ‘मैं पूरा मुर्गा या मछली नही, बल्कि भारतीय बाजार के लिए अधिक प्रासंगिक उत्पाद पेश करने पर विचार कर रहा हूं।’ हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी।

अमेरिका, लैटिन अमेरिका, चीन, दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोप सहित वैश्विक बाजारों में यह स्विस कंपनी ट्यूना मछली के वनस्पति-आधारित विकल्प – सेंसेशनल वूना, समुद्री शैवाल से निर्मित वनस्पति-आधारित झींगा – वृम्प तथा मुर्गे और अंडों के वनस्पति-आधारित विकल्पों आदि की बिक्री करती है।

भारत में बाजार हिस्सेदारी के लिए कंपनी अन्य एफएमसीजी कंपनियों जैसे आईटीसी फूड्स और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ-साथ विराट कोहली द्वारा समर्थित ब्लू ट्राइब और इमेजिन मीट्स जैसी कई स्टार्टअप कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी।

नारायणन ने इस कार्यक्रम की शुरुआत में एक संवाददाता सम्मेलन में स्थिरता के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम अगले साल की पहली तिमाही से अपने विशाल कारखाने में भाप निर्मित करने को ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए चावल के खेतों की पराली का उपयोग शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

इससे मोगा जिले में पराली दहन में चार से पांच प्रतिशत तक कमी लाने में मदद मिलेगी और उम्मीद है कि इससे दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर सकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगले साल तक हम कोयला मुक्त हो जाएंगे और योथोचित समय में भट्ठी-तेल से भी मुक्त हो जाएंगे।

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement