facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूपीआई से लेन-देन का नया रिकॉर्ड

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 9:22 AM IST
UPI payment

अप्रैल में यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से लेन-देन मूल्य के हिसाब से 14.07 लाख करोड़ रुपये और मात्रा के हिसाब से 8.9 अरब पर पहुंच गया है। इसमें मार्च के 14.05 लाख करोड़ रुपये और 8.7 अरब की तुलना में क्रमशः 0.14 प्रतिशत और 2 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी हुई है।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल के अंतिम 3 दिन में करीब 1.37 लाख करोड़ रुपये के 1 अरब लेन-देन हुए हैं। अप्रैल 2022 की तुलना में पिछले महीने में लेन-देन मात्रा के हिसाब से 59 प्रतिशत और मूल्य के हिसाब से 44 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल 2022 में 558 करोड़ से ज्यादा लेन-देन हुए, जिनका मूल्य 9.8 लाख करोड़ रुपये था। मार्च की तेजी के बाद यूपीआई से लेन-देन की गति अप्रैल में भी जारी रही।

इसमें साल के अंत में होने वाले लेन-देन, खासकर निवेश संबंधी गतिविधियों, छोटी खरीद और ऑनलाइन भुगतान की भूमिका अहम रही। फरवरी में 12.35 लाख करोड़ रुपये के 7.5 अरब लेन-देन हुए थे।

इमीडिएट पेमेंट सर्विसेज (आईएमपीएस) से लेन-देन में अप्रैल में मामूली गिरावट आई है और यह मात्रा के हिसाब से 49.6 करोड़ और मूल्य के हिसाब से 5.21 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसकी तुलना में मार्च 2023 में 5.46 लाख करोड़ रुपये का 49.7 करोड़ लेन-देन हुआ था।

अप्रैल में फास्टैग लेन-देन में मात्रा के हिसाब से 0.47 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई है और यह 30.5 करोड़ रहा है। मार्च 2023 में यह 30.63 करोड़ रहा है। बहरहाल मूल्य के हिसाब में यह 2 प्रतिशत बढ़कर 5,149 करोड़ रुपये हो गया है। इस महीने में आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) में 7 प्रतिशत गिरावट आई है और यह 10.2 करोड़ रहगया है, जो मार्च 2023 में 10.97 करोड़ था। मूल्य के हिसाब से यह 3 प्रतिशत गिरकर अप्रैल में 29,640 करोड़ रुपये रहा है, जो मार्च में 30,541 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 9:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement