facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गोवा में अब किराये पर चलने वाली नई टैक्सी व बाइक इलेक्टिक होंगी

Advertisement

जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि देश 2030 तक 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर नजर रख रहा है।

Last Updated- July 19, 2023 | 10:51 PM IST
Goa CM Pramod Sawant

ऊर्जा में बदलाव को लेकर जी-20 के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घोषणा की है कि जनवरी 2024 से सभी नई किराये की टैक्सियां व बाइक इलेक्ट्रिक वाहन होंगे। एनर्जी ट्रांजिशन कार्यसमूह की जी-20 की बैठक से जुड़े नीति आयोग के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि किराये पर चल रही मौजूदा टैक्सी व बाइक के परमिट धारकों को अपने बेड़े में कम से कम 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन रखने होंगे।

सावंत ने कहा कि गोवा सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा दे रही है, जिससे टिकाऊ कार्बन रहित परिवहन क्षेत्र की राहत तैयार हो सके। जनवरी 2024 से सभी नए रेंट-ए-कैब और रेंट-ए-बाइक्स निश्चित रूप से ईवी होंगे और सरकार के सभी लाइट मोटर व्हीकल जून 2023 से ईवी होंगे।

इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के जी-20 के शेरपा (G-20 Sherpa) अमिताभ कांत ने कहा कि देश 2030 तक 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर नजर रख रहा है।

उन्होंने कहा, ‘जब भारत का शहरीकरण हो रहा है तो हमारा शहरीकरण ठोस होना चाहिए। इसमें जीवन स्तर बेहतर होना चाहिए। भारत में हमें पहले दोपहिया व तिपहिया वाहनों का विद्युतीकरण करने के लिए कदम बढ़ाना है। भारत की नीति 2030 तक दोपहिया व तिपहिया वाहनों का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण करने की है।’

Advertisement
First Published - July 19, 2023 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement