facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nifty 20 हजार के पार, भारत बना सबसे उम्दा प्रदर्शन करने वाला बाजार

Advertisement

सेंसेक्स भी अपने सर्वोच्च स्तर से महज 82 अंक पीछे है। भारत के अलावा सिर्फ जापान एकमात्र बाजार है जिसने सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज की है।

Last Updated- September 13, 2023 | 10:57 PM IST
Stock Market: Market at new high on the 5th day, bullish morale remains intact with the help of cash flow and encouragement from China 5वें दिन नई ऊंचाई पर बाजार, नकदी प्रवाह की मदद और चीन के प्रोत्साहन से तेजी का मनोबल बरकरार

इस महीने भारत उम्दा प्रदर्शन करने वाले 10 अग्रणी बाजारों में सबसे ऊपर पहुंच गया और डॉलर के लिहाज से इसमें करीब 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उम्दा प्रदर्शन ने निफ्टी को पहली बार 20,000 के ऊपर बंद होने में मदद की।

सेंसेक्स भी अपने सर्वोच्च स्तर से महज 82 अंक पीछे है। भारत के अलावा सिर्फ जापान एकमात्र बाजार है जिसने सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज की है। इस महीने वैश्विक बाजार पूंजीकरण 0.7 फीसदी घटकर 106 लाख करोड़ डॉलर रह गया, जिसकी अगुआई अमेरिका, चीन और फ्रांस के बाजारों में आई गिरावट ने की। भारत का बाजार पूंजीकरण 4 लाख करोड़ डॉलर के करीब पहुंच रहा है।

इस बीच, बेंचमार्क निफ्टी ने 19,000 से 20,000 का सफर तय करने में 52 कारोबारी सत्र का समय लिया, वहीं हालिया 5,000 अंकों की बढ़त 669 दिनों में दर्ज हुई। इंडेक्स पहली बार 8 फरवरी, 2021 को 15,000 के ऊपर बंद हुआ था। 5,000 अंकों की यात्रा में निफ्टी के लाभ वाले शेयर में अदाणी एंटरप्राइजेज है, जिसमें 4 गुना बढ़ोतरी हुई है।

एनटीपीसी, टाइटन कंपनी, कोल इंडिया और आईटीसी बढ़त वाले अगले शेयर हैं, जो इस अवधि में करीब दोगुने हो गए। गंवाने वाले शेयरों में बीपीसीएल (15 फीसदी नीच), हीरो मोटोकॉर्प (14 फीसदी) और कोटक महिंद्रा बैंक (7 फीसदी) शामिल हैं।

Advertisement
First Published - September 13, 2023 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement