facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Nippon Life AMC का लाभ 73 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

Nippon Life AMC: कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा कि वित्त वर्ष 24 के आखिर में उसकी प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एयूएम) 5.24 लाख करोड़ रुपये रहीं।

Last Updated- April 24, 2024 | 10:26 PM IST
Samvardhana Motherson International, Q4 Results

निप्पॉन लाइफ इंडिया ऐसेट मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही के लाभ में पिछले साल की तुलना में 73 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया है और यह बढ़कर 343 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 24 में शुद्ध लाभ 1,106 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 23 के लाभ से 53 प्रतिशत अधिक है।

चौथी तिमाही में परिचालन राजस्व 34 प्रतिशत बढ़कर 468 करोड़ रुपये हो गया। पूरे वित्त वर्ष के दौरान यह 22 प्रतिशत बढ़कर 1,643 करोड़ रुपये हो गया। इस तिमाही में कुल आय पिछले साल की तुलना में 45 प्रतिशत बढ़ी और वित्त वर्ष 24 के दौरान इसमें 34 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा कि वित्त वर्ष 24 के आखिर में उसकी प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एयूएम) 5.24 लाख करोड़ रुपये रहीं। 31 मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड (एनआईएमएफ) की औसत एयूएम 4.31 लाख करोड़ रुपये रही जो पिछले साल के मुकाबले 47 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के मुताबिक उसके म्युचुअल फंड के एयूएम में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत है। कंपनी का कहना है कि ‘बियॉन्ड द टॉप 30 शहरों’ (बी-30) से एनआईएमएफ का एयूएम 86,200 करोड़ रुपये रहा जो पिछली तिमाही की तुलना में नौ प्रतिशत का इजाफा है। यह एनआईएमएफ के एयूएम का 19.5 प्रतिशत है जबकि उद्योग के मामले में यह 17.9 प्रतिशत है।

इस बीच कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 11 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। इसके साथ, 2023-24 के लिए कुल लाभांश 16.50 रुपये प्रति शेयर हो गया जिसमें नवंबर 2023 में वितरित 5.50 रुपये का अंतरिम लाभांश भी शामिल है।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement