facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nirma जुटाएगी 7,000 करोड़ रुपये, अपने मौजूदा प्लांट का करेगी विस्तार

Advertisement

निरमा ने संकेत दिया है विशाखन की योजना के तहत वह देसी या विदेशी बाजार में 5,000 से 7,000 करोड़ रुपये का बड़ा अधिग्रहण करेगी।

Last Updated- July 27, 2023 | 11:08 PM IST

साबुन-सर्फ से लेकर केमिकल क्षेत्र की कंपनी निरमा लिमिटेड अधिग्रहण और अपने मौजूदा संयंत्र के विस्तार की खातिर 7,000 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार कर रही है। निवेश बैंकिंग के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वित्त वर्ष 23 में 11,403 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करने वाली असूचीबद्ध‍ कंपनी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के लिए वित्तीय बोली लगाने के लिए छांटी गई कंपनी की सूची में शामिल है, जिसे कंपनी के प्रवर्तक बेच रहे हैं।

5,000 से 7,000 करोड़ रुपये का बड़ा अधिग्रहण करेगी निरमा 

निवेश बैंकिंग के सूत्रों ने कहा, निरमा ने संकेत दिया है विशाखन की योजना के तहत वह देसी या विदेशी बाजार में 5,000 से 7,000 करोड़ रुपये का बड़ा अधिग्रहण करेगी। अगर अधिग्रहण सौदा नहीं हो पाता है तो कंपनी अपने मौजूदा कारोबार को तेजी से बढ़ाएगी और उसकी योजना इतनी ही रकम पूंजीगत खर्च पर झोंकने की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रकम जुटाने के लिए बातचीत शुरू करते समय कंपनी ने हालांकि अधिग्रहण का अपना लक्ष्य नहीं बताया है। चूंकि भारतीय बैंकों को अधिग्रहण के लिए रकम देने की इजाजत नहीं है, ऐसे में कंपनी प्राइवेट क्रेडिट मार्केट से र कम उठा सकती है, जहां वैश्विक पीई कंपनियों का वर्चस्व है।

निरमा के अलावा सेखमेट फार्मावेंचर्स भी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के अधिग्रहण की दौड़ में है, जिस पर विजेता कंपनी को 6,000 करोड़ रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। बैंकरों ने यह जानकारी दी।

मुंबई की ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के पास ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज की 83 फीसदी हिस्सेदारी है औ्र वह अपने शुद्ध‍ कर्ज में कमी लाने के लिए हिस्सेदारी बेच रही है, जो इस साल मार्च में 2,904 करोड़ रुपये था।

गुरुवार को ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज का शेयर एक फीसदी टूटकर 652 रुपये पर बंद हुआ और कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 7,992 करोड़ रुपये रहा। इस बारे में जानकारी के लिए निरमा को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला।

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के लिए आक्रामक बोली लगाना चाहती है निरमा 

एक सूत्र ने कहा, वित्त वर्ष 23 में 909 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित करने वाली कंपनी सालाना आधार पर 1,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी जमा कर सकती है जबकि वित्त वर्ष 24 में 650-750 करोड़ रुपये का कर्ज भुगतान होना है। एक बैंकर ने कहा, ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के लिए निरमा आक्रामक बोली लगाना चाहती है क्योंकि कंपनी का ध्यान स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर है।

इस साल अप्रैल में निरमा समूह ने आई ड्रॉप व कॉन्टेक्ट लेंस बनाने वाली कंपनी स्टेरिकॉन फार्मा का अधिग्रहण 350 करोड़ रुपये में किया था। सर्फ व साबुन बनाने वाली कंपनी के तौर पर 1969 में करसनभाई पटेल ने निरमा की स्थापना की थी और आज निरमा समूह केमिकल, सीमेंट और डिटरजेंट यानी साबुन-सर्फ की अग्रणी विनिर्माता है। ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के अधिग्रहण से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उतरने की समूह की महत्वाकांक्षा को मजबूती मिलेगी। समूह पहले से ही सभी चिकित्सा उपकरण निरलाइफ हेल्थकेयर के तहत बेच रही है।

जुलाई 2016 में निरमा ने लाफार्ज की सीमेंट परिसंपत्तियां (1.10 करोड़ टन क्षमता) 9,400 करोड़ रुपये में अधिग्रहीत की थी और इस तरह से कंपनी ने पहला अहम अधिग्रहण किया था।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement