facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब नदियों से पैकेट ढुलाई करेगी एमेजॉन इंडिया

Advertisement

अंतर्देशीय जलमार्ग का इस्तेमाल करने वाली एमेजॉन इंडिया भारत की पहली ऐसी ई-कॉमर्स कंपनी बन जाएगी।

Last Updated- November 22, 2023 | 10:21 PM IST
Great Indian Festival sale to be bigger than last year: Amazon VP

एमेजॉन इंडिया (Amazon India) और सरकार द्वारा संचालित भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने एक समझौता किया है। इसके तहत यह ई-कॉमर्स फर्म ग्राहकों के पैकेटों की ढुलाई के लिए अंतर्देशीय जलमार्ग का उपयोग करेगी।

अंतर्देशीय जलमार्ग का इस्तेमाल करने वाली एमेजॉन इंडिया भारत की पहली ऐसी ई-कॉमर्स कंपनी बन जाएगी। कंपनी ने कहा कि वह देश में अपने परिवहन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आईडब्ल्यूएआई का संचालन करने वाले बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा ‘हमारा ध्यान नदी तंत्र के जरिये कार्गो की आवाजाही बढ़ाने पर है, जो परिवहन का अधिक टिकाऊ और किफायती तरीका है।’ उन्होंने कहा कि यह पहल भारत के तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स क्षेत्र में टिकाऊ लॉजिस्टिक्स समाधानों के महत्व को दर्शाती है।

एमेजॉन इंडिया ने कहा कि अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन ग्राहकों के पैकेटों की तेज, टिकाऊ तथा और अधिक विश्वसनीय डिलिवरी सुनिश्चित करेगा तथा विक्रेताओं की पहुंच को बढ़ाएगा।

एमेजॉन इंडिया के उपाध्यक्ष (परिचालन) अभिनव सिंह ने कहा ‘इससे सभी ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए देश के व्यापक अंतर्देशीय जलमार्गों का लाभ उठाने की नई संभावनाएं खुलेंगी।’

उन्होंने कहा कि हम बड़े पैमाने पर भारतीय ई-कॉमर्स उद्योग के लिए लॉजिस्टिक और ढुलाई दक्षता बढ़ाने के लिए देश की नदियों, नहरों और अन्य जल संसाधनों की क्षमता का उपयोग करना चाहते हैं।

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement