facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ओला इलेक्ट्रिक ने नवंबर में ईवी स्कूटर बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक की बाजार हिस्सेदारी 35% तक पहुंची

Last Updated- December 01, 2023 | 11:21 PM IST
Ola Electric Q4 results

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि उसने जोरदार त्योहारी मांग की वजह से पंजीकरण की अपनी सर्वाधिक मासिक संख्या दर्ज की है। कंपनी ने इस महीने तकरीबन 30,000 पंजीकरण (‘वाहन’ के आंकड़ों के अनुसार) दर्ज किए हैं।

पिछले महीने की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि और पिछले साल की तुलना मे 82 प्रतिशत की वृद्धि की वजह से कंपनी ने नवंबर में लगभग 35 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ ईवी स्कूटर श्रेणी में अपना दबदबा बना लिया।

भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाली कंपनी एथर एनर्जी, ओकिनावा ऑटोटेक, ग्रीव्स की एम्पीयर ईवी, हीरो इलेक्ट्रिक और टीवीएस मोटर कंपनी के साथ प्रतिस्पर्धा करती है। ओला के मुख्य विपणन अधिकारी अंशुल खंडेलवाल ने कहा ‘हम अब तक का अपना सर्वाधिक पंजीकरण दर्ज करते हुए स्पष्ट रूप से अपने ग्राहकों की शीर्ष पसंद के रूप में उभरे हैं।’

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह रुख दिसंबर में भी जारी रहेगा और इस साल का समापन नए शीर्ष स्तर पर होगा। हम हरित आवागमन की दिशा में भारत की यात्रा को तेज करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ हैं।

ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि उसने सितंबर 2022 से लगातार पिछली पांच तिमाहियों के दौरान बाजार की अपनी अग्रणी स्थिति बरकरार रखी है। कंपनी के बिल्कुल नए और विस्तारित एस1 स्कूटर पोर्टफोलियो को शुरुआत के बाद से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement