facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Onion Price: निर्यात से रोक हटने के साथ और चढ़ने लगे प्याज के भाव

Advertisement

Onion price: भारतीय सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष श्रीराम गाढ़वे ने कहा कि शर्त के साथ निर्यात की अनुमति देने से किसानों को लाभ नहीं होने वाला है।

Last Updated- May 06, 2024 | 11:18 PM IST
onion Export

निर्यात पर रोक हटने के बाद मंडियों में प्याज के थोक भाव (Onion Price) बढ़ने लगे हैं। पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगी रोक हटा दी थी। इसके बाद प्याज के थोक भाव में तेजी दर्ज की गई है।

जानकारों का कहना है कि प्याज के निर्यात की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई है। ऐसे में तात्कालिक रूप से भले ही प्याज के दाम बढ़े हैं, लेकिन आगे बहुत अधिक तेजी की संभावना नहीं दिख रही है। इसका कारण यह है कि निर्यात एक तय भाव से कम पर नहीं किया जा सकेगा।

केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह 3 मई को प्याज के निर्यात से प्रतिबंध हटाने की घोषणा की थी। इस दिन महाराष्ट्र की प्याज मंडी लासलगांव (विंचुर) में प्याज के थोक भाव 900 से 1,875 रुपये थे, जो आज बढ़कर 1,000 से 2,400 रुपये क्विंटल हो गए।

इसी तरह मुंबई की वाशी मंडी में इस दौरान प्याज के थोक भाव 875-2,000 रुपये की तुलना में बढ़कर 1,250-2,750 रुपये क्विंटल हो गए। दिल्ली की आजादपुर मंडी में इस अवधि में प्याज के थोक भाव 875-2,000 रुपये से बढ़कर 2,750 रुपये क्विंटल दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र के प्याज कारोबारी विजय बाफना ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि निर्यात पर रोक हटने के फैसले के बाद प्याज के भाव बढ़े हैं। लेकिन प्याज की कीमतों में आई यह तेजी आगे लंबे समय तक जारी रहने की संभावना नहीं है क्योंकि निर्यात के लिए 550 डॉलर प्रति टन की सीमा लगा दी गई है यानी इससे कम भाव पर निर्यात नहीं किया जा सकेगा।

इस भाव पर यूरोप व खाड़ी देशों को निर्यात संभव है। लेकिन बांग्लादेश व कोलंबो जैसे देशों को निर्यात संभव नहीं है क्योंकि इन देशों को भारतीय प्याज के ज्यादा दाम चुकाने पड़ेंगे।

भारतीय सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष श्रीराम गाढ़वे ने कहा कि शर्त के साथ निर्यात की अनुमति देने से किसानों को लाभ नहीं होने वाला है। तात्कालिक तौर पर भले ही प्याज के दाम कुछ सुधर गए हों। लेकिन आगे यह तेजी टिकना मुश्किल है। दिल्ली के प्याज कारोबारी पीएम शर्मा भी मानते हैं कि इस समय प्याज की आवक खूब हो रही है। इसलिए आगे प्याज की कीमतों में तेजी नजर नहीं आ रही है।

Advertisement
First Published - May 6, 2024 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement