facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Byju’s संकट पर सिर्फ संस्थापक जिम्मेदार?

Advertisement

प्रोसस और पीक एक्सवी के बोर्ड प्रतिनिधियों – रसेल ड्रीसेनस्टॉक और जी वी शंकर को 22 जून को Byju's से हटा दिया गया था।

Last Updated- July 26, 2023 | 10:20 PM IST
Court rejects NCLAT order stopping bankruptcy proceedings against Byju's न्यायालय ने Byju's के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने वाले NCLAT के आदेश को किया खारिज

नीदरलैंड की संस्थागत निवेशक प्रोसस ने जब से इस बारे में बयान जारी किया है कि उसे भारत की सबसे बड़ी एडटेक दिग्गज बैजूस (Byju’s) के बोर्ड से बाहर क्यों निकलना पड़ा, तब से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की भरमार आ गई है। कई लोगों का मानना है कि बैजूस का अंत आ गया है, जबकि कुछ अन्य का कहना है कि यह कर्मों का फल है।

हालांकि कई लोगों ने बैजूस की निवेशक प्रोसस और पीक एक्सवी पार्टनर्स (पूर्व में सिकोया कैपिटल के नाम से चर्चित) द्वारा अचानक दिखाई गई नैतिक जिम्मेदारी पर उचित सवाल उठाए हैं।

मंत्रालय और सरकार पहुंचना चाहते हैं मूल कारण तक

उद्यम पूंजी समुदाय और स्टार्टअप संस्थापकों का मानना है कि बैजूस यदि अपनी महत्वाकांक्षाओं से आगे निकल गया तो यह निवेशकों के समर्थन की वजह से संभव हुआ था। हालांकि अब कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय और सरकार मूल कारण तक पहुंचना चाहते हैं।

प्रोसस और पीक एक्सवी के बोर्ड प्रतिनिधियों – रसेल ड्रीसेनस्टॉक और जी वी शंकर को 22 जून को बैजूस से हटा दिया गया था। इन दोनों कंपनियों को यह स्पष्टीकरण देने में करीब एक महीना लगा कि उनके निदेशकों ने हटने का निर्णय क्यों लिया। इनके इस्तीफों के समय इस घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने कहा था कि इन निवेशकों की शेयरधारिता घट जाने की वजह से ऐसा हुआ।

प्रोसस के बयान में कहा गया कि बैजूस वर्ष 2018 में हमारे पहले निवेश के बाद तेजी से बढ़ी, लेकिन बदलते समय के साथ उसकी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक ढांचा प्रणालियां उस तेजी से विकसित नहीं हुईं। हमारे निदेशक द्वारा कई बार सलाह दिए जाने के बावजूद बैजूस के नेतृत्व ने इस पर असहमति जताई और अपने तरीके से कॉरपोरेट प्रशासनिक मामलों के प्रबंधन पर जोर दिया।

सवाल यह है कि प्रोसस और पीक एक्सवी ने इन चिंताओं से एलपी और संबद्ध हितधारकों को पहले अवगत क्यों नहीं कराया?

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement