facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सितंबर में UPI के जरिए भुगतान रहा सपाट, लेन-देन की संख्या गिरकर 10.56 अरब पर

Advertisement

UPI से अगस्त में लेन-देन की संख्या 10 अरब का आंकड़ा पहली बार पार कर 10.58 अरब पर पहुंच गई थी।

Last Updated- October 01, 2023 | 10:25 PM IST
UPI payment

UPI Transactions: सितंबर में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से लेन-देन की संख्या 0.2 प्रतिशत गिरकर 10.56 अरब पर सपाट सी रही। यूपीआई से अगस्त में लेन-देन की संख्या 10 अरब का आंकड़ा पहली बार पार कर 10.58 अरब पर पहुंच गई थी।

वैसे अगस्त की तुलना में सितंबर में मूल्य के संर्दभ में यूपीआई में थोड़ा इजाफा हुआ। यह भुगतान अगस्त में 15.74 लाख करोड़ रुपये था और यह सितंबर में 0.3 प्रतिशत बढ़कर 15.8 लाख करोड़ रुपये हो गया।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के आंकड़े के अनुसार सितंबर, 2022 की तुलना में इस सितंबर में भुगतान की संख्या में 56 प्रतिशत और मूल्य के संदर्भ में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एनपीसीआई ने सितंबर, 2022 में 6.7808 अरब लेन – देन का प्रसंस्करण किया था और इनका मूल्य 11.16 लाख करोड़ रुपये था।

इस क्रम में जुलाई 2023 को लेन – देन की संख्या 9.96 अरब थी और इनका मूल्य 15.34 लाख करोड़ रुपये था। निगम के आंकड़ों के अनुसार तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) से हुए हस्तांतरणों की संख्या 47.3 करोड़ थी और इनका मूल्य 5.07 लाख करोड़ रुपये था।

बीते सितंबर की तुलना में इस सितंबर में आईएमपीएस की संख्या में दो फीसदी और मूल्य में 12 फीसदी का इजाफा हुआ है

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement