facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm 50,000 रुपये से कम रकम वाले कर्ज बांटने में करेगी कटौती

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से असुरक्षित पर्सनल लोन के नियमों को सख्त बनाए जाने के कुछ दिनों बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है।

Last Updated- December 06, 2023 | 9:56 PM IST
Q4FY24: Paytm left OTA industry far behind in terms of flight booking, second in train tickets also; What is the condition of shares? Q4FY24: फ्लाइट बुकिंग के मामले में Paytm ने OTA इंडस्ट्री को छोड़ा बहुत पीछे, ट्रेन टिकट में भी दूसरे नंबर पर; शेयरों का क्या है हाल

Paytm 50,000 रुपये कम रकम वाले कर्ज के वितरण में कटौती करेगी। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से असुरक्षित पर्सनल लोन के नियमों को सख्त बनाए जाने के कुछ दिनों बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है।

कंपनी ने कहा कि इस कदम से वितरण (जिन्हें पोस्टपेड लोन भी कहा जाता है) में करीब 50 फीसदी की कमी आएगी। हालांकि कंपनी ने कहा कि मार्जिन या राजस्व पर असर न्यूनतम होगा।

नोएडा की फिनटेक कंपनी की तरफ से पोस्टपेड लोन में कमी लाने का कदम आरबीआई की ओर से असुरक्षित पर्सनल लोन पर जोखिम भारांक 100 फीसदी से 125 फीसदी किए जाने के कुछ दिन बाद उठाया गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, हालिया आर्थिक घटनाक्रम और नियामकीय दिशानिर्देश को देखते हुए उधारी साझेदारों से संपर्क के बाद कंपनी ने 50,000 रुपये से कम वाले कर्ज पोर्टफोलियो को दुरुस्त किया है, जिसे पोस्टपेड लोन कहा जाता है और अब यह उसके कुल कर्ज वितरण का मामूली हिस्सा होगा।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement