facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PayU IPO: फरवरी में आईपीओ लाने की तैयारी में PayU

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि पेयू ने आईपीओ के लिए गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली और बैंक ऑफ अमेरिका को सलाहकार नियुक्त किया है।

Last Updated- October 10, 2023 | 10:08 PM IST
Mobikwik IPO

नीदरलैंड की कंपनी पेयू ने भारत में कम से कम 50 करोड़ डॉलर का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने के लिए अगले साल फरवरी में नियामकीय मंजूरी हासिल करने की योजना बनाई है। मामले की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने यह जानकारी दी।

दक्षिण अफ्रीकी समूह प्रोसस के निवेश वाली पेयू एक भुगतान गेटवे है। यह अभी खरीदें और बाद में भुगतान करें जैसी सेवाएं देती है और टाइगर ग्लोबल के निवेश वाली रेजरपे और वॉलमॉर्ट की फोनपे के साथ प्रतिस्पर्धा करती है।

सूत्रों ने बताया कि पेयू ने आईपीओ के लिए गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली और बैंक ऑफ अमेरिका को सलाहकार नियुक्त किया है। कंपनी 2024 के अंत तक सूचीबद्ध करने की योजना बना रही है।

चर्चा गोपनीय रहने के कारण सूत्रों ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि सौदे के लिए कम से कम एक भारतीय निवेश बैंक को भी नियुक्त करने की योजना है।

पेयू, गोल्डमैन और बैंक ऑफ अमेरिका ने इस बाबत कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया जबकि मॉर्गन स्टेनली ने टिप्पणी के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया। सूत्रों ने बताया कि आईपीओ में पेयू का मूल्य 5 से 7 अरब डॉलर के बीच हो सकता है।

Advertisement
First Published - October 10, 2023 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement