facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pension fund को सॉवरिन ग्रीन बॉन्ड में निवेश की मिलेगी अनुमति

Advertisement

नियामक ने वित्त वर्ष 23 में एपीवाई योजना के तहत 130 लाख नए सबस्क्राइबर जोड़ने का लक्ष्य रखा है, जबकि वित्त वर्ष 23 में 120 लाख जोड़े गए थे।

Last Updated- July 18, 2023 | 10:51 PM IST
green bond

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) के चेयरमैन दीपक मोहंती ने मंगलवार को कहा कि नियामक पेंशन फंड को सॉवरिन ग्रीन बॉन्ड (Green Bond) जारी होने पर उसमें निवेश की अनुमति देगा। उम्मीद की जा रही है कि बाजार उधारी योजना के तहत चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में सरकार सॉवरिन ग्रीन बॉन्ड जारी करेगी।

इस समय 10 पेंशन फंड प्रबंधक हैं, जो राष्ट्रीय पेंशन व्यवस्था के तहत फंड का प्रबंधन कर रहे हैं। पिछले वित्त वर्ष में सरकार ने सॉवरिन ग्रीन बांड जारी कर 16,000 करोड़ रुपये जुटाए थे, जिसका मकसद कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की परियोजनाओं का वित्तपोषण था।

मोहंती ने कहा कि इस समय पीएफआरडीए की प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) 9.8 लाख करोड़ रुपये है और हमें भरोसा है कि वित्त वर्ष 24 के अंत तक यह 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगा।

एपीआई सैचुरेशन ड्राइव के बारे में मोहंती ने कहा कि 29 लाख नए सबस्क्राइबर इस योजना के तहत चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जुड़े हैं, जबकि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में 27 लाख जुड़े थे।

नियामक ने वित्त वर्ष 23 में एपीवाई योजना के तहत 130 लाख नए सबस्क्राइबर जोड़ने का लक्ष्य रखा है, जबकि वित्त वर्ष 23 में 120 लाख जोड़े गए थे। एपीवाई भारत सरकार की गारंटीयुक्त पेंशन योजना है, जिसमें खुद और परिजनों को 1,000 से 5,000 रुपये के बीच मासिक पेंशन मिलती है और जीवित नामित व्यक्ति को एकमुश्त राशि मिलती है।

Advertisement
First Published - July 18, 2023 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement