facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फ्लिपकार्ट से पूरी तरह अलग हुई फोनपे

Advertisement

फ्लिपकार्ट और फोनपे ने डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म के स्वामित्व पूरी तरह अलग किए जाने की घोषणा की है।

Last Updated- December 24, 2022 | 1:01 PM IST

ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट और फोनपे ने शुक्रवार को डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म के स्वामित्व पूरी तरह अलग किए जाने की घोषणा की। आं​शिक तौर पर इन व्यवसायों को अलग किए जाने की घोषणा दिसंबर 2020 में की गई थी।

फोनपे ग्रुप को वर्ष 2016 में फ्लिपकार्ट समूह ने खरीदा था और अब यह भारत का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म बन गया है। कंपनी पर
40 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं और प्रत्येक चार में एक भारतीय उसकी सेवा से जुड़ा हुआ है।

फोनपे के संस्थापक एवं मुख्य कार्या​धिकारी समीर निगम ने कहा, ‘फ्लिपकार्ट और फोनपे घरेलू भारतीय ब्रांड हैं और इनका उपयोगकर्ता
आधार 40-40 करोड़ का है। हम अपने विकास के अगले चरण की दिशा में काम कर रहे हैं और नए बीमा, संप​त्ति प्रबंधन तथा उधारी जैसे व्यवसायों में निवेश पर जोर दे रहे हैं, साथ ही भारत में यूपीआई भुगतान के लिए वृद्धि को भी सक्षम बना रहे हैं। इससे करोड़ भारतीयों को वित्तीय समावेशन के दायरे में लाने के हमारे विजन को ताकत मिलेगी।’

फ्लिपकार्ट ग्रुप के मुख्य कार्या​धिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि उनकी कंपनी ने सफल उद्यमी तैयार किए हैं और पूर्व कर्मियों द्वारा शुरू किए गए व्यवसायों का शानदार असर देखा है। कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘हमारा मानना है कि फोनपे लगातार अपना दायरा बढ़ाएगी और करोड़ों भारतीयों को वित्तीय समावेशन मुहैया कराने के लक्ष्य में मददगार साबित होगी।’

मौजूदा फ्लिपकार्ट सिंगापुर और फोनपे सिंगापुर शेयरधारकों ने फोनपे इंडिया में प्रत्यक्ष रूप से शेयर खरीदे हैं। फोन को पूरी तरह भारत-केंद्रित कंपनी बनाने की को​शिश इस साल के शुरू में हुई थी। रिटेल दिग्गज वॉलमार्ट दोनों व्यावसायिक समूहों की प्रमुख शेयरधारक बनी रहेगी।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब फ्लिपकार्ट और फोनपे अगले कुछ सप्ताहों में बड़ी सफलताएं हासिल होने की उम्मीद कर रही हैं।

Advertisement
First Published - December 24, 2022 | 1:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement