facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Semiconductor निर्माण पर बड़े निवेश की तैयारी

फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ में कहा कि वह भारत में सेमीकंडक्टर मसौदे के भविष्य को लेकर आशावादी हैं।

Last Updated- July 28, 2023 | 10:54 PM IST

चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज (AMD) ने भारत में अगले पांच साल में 40 करोड़ डॉलर का निवेश करने की शुक्रवार को घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि वह बेंगलूरु में अपना सबसे बड़ा डिजाइन केंद्र स्थापित करेगी।

एएमडी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) मार्क पेपरमास्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में सेमीकंडक्टर सम्मेलन में यह घोषणा की।

वेदांत की भी बड़ी तैयारी

वहीं वेदांत समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि सेमीकंडक्टर परियोजना के पहले चरण में कुल 20 अरब डॉलर के व्यय में पांच अरब डॉलर का निवेश शामिल होगा और उनकी परियोजना ढाई साल में पूरी हो जाएगी।

वेदांता चिप विनिर्माण, पैकेजिंग और डिजाइन की योजनाओं के लिए प्रौद्योगिकी भागीदार बनाने के लिए तीन कंपनियों से बात कर रही है। इस महीने की शुरुआत में ताइवान स्थित फॉक्सकॉन, वेदांत के साथ 19.5 अरब अमेरिकी डॉलर के सेमीकंडक्टर संयुक्त उद्यम से हट गई थी। फॉक्सकॉन ऐपल के लिए आपूर्ति करती है।

फॉक्सकॉन भारत में सेमीकंडक्टर मसौदे के भविष्य को लेकर आशावादी

फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ में कहा कि वह भारत में सेमीकंडक्टर मसौदे के भविष्य को लेकर आशावादी हैं। उन्होंने कहा कि ताइवान भारत का सबसे भरोसेमंद भागीदार है और हमेशा रहेगा।

लियू ने यहां ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ सम्मेलन में कहा, ‘आइए साथ मिलकर यह काम करें। भारत में चिप के लिए एक परिवेश बनाना बहुत बड़ा काम है… जहां चाह है, वहां राह है।’

भारत का चिप बाजार 2026 में पहुंच सकता है 64 अरब डॉलर तक 

लियू ने इस संबंध में भारत सरकार के दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए देश की सेमीकंडक्टर यात्रा पर भरोसा जताया। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, भारत का चिप बाजार 2026 में लगभग 64 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है, जो 2019 की तुलना में तीन गुना अधिक होगा।

एएमडी के सीटीओ पेपरमास्टर ने कहा कि कंपनी इस साल के अंत तक बेंगलूरु में अपना नया 5,00,000 वर्ग फुट में फैला डिजाइन केंद्र परिसर खोलेगी।

वेदांत समूह के चेयरमैन अग्रवाल ने कहा कि सेमीकंडक्टर परियोजना के पहले चरण में कुल 20 अरब डॉलर के व्यय में पांच अरब डॉलर का निवेश शामिल होगा और उनकी भारत में विनिर्मित चिप ढाई साल में उपलब्ध हो जाएगा। अग्रवाल ने कहा कि समूह भारत में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले ग्लास के उत्पादन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि भारत में अपना सबसे बड़ा अनुसंधान एवं विकास डिजाइन केंद्र स्थापित करने का अमेरिकी कंपनी एएमडी का फैसला देश में विश्वस्तरीय सेमीकंडक्टर डिजाइन और नवोन्मेष परिवेश तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

माइक्रोन के भारत में बने चिप का निर्यात भी होगा

अमेरिकी कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने गुजरात में भारत का पहला सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित करने की अपनी प्रतिबद्धता शुक्रवार को दोहराई। कंपनी ने कहा कि इससे प्रत्यक्ष तौर पर 5,000 नौकरियों का सृजन होगा और घरेलू के साथ-साथ विदेशी मांग को भी पूरा किया जाएगा।

चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) संजय मेहरोत्रा ने ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ में कहा, ‘यहां गुजरात में हमारी टीम डीआरएएम और एनएएनडी उत्पादों को कंपोनेंट पैकेज, ममोरी मॉड्यूल और सॉलिड-स्टेट स्टोरेज ड्राइव में बदल देगी जिसे भारत तथा दुनिया भर में ग्राहकों तक पहुंचाया जा सकेगा।’

First Published - July 28, 2023 | 10:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट