facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rcap खरीदने की तैयारी, Hinduja Group की नजर निजी ऋण और विदेशी बैंकों पर

Advertisement

हिंदुजा समूह 85 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए बार्कलेज, जेपी मॉर्गन, सेर्बेरस कैपिटल मैनेजमेंट और अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के साथ बातचीत कर रहा था।

Last Updated- October 20, 2023 | 10:26 PM IST
Reliance Capital's acquisition will be completed by the end of January, Hinduja Group will spend Rs 9,861 crore जनवरी के अंत तक पूरा होगा रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण, हिंदुजा ग्रुप खर्च करेगी 9,861 करोड़ रुपये

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) का अधिग्रहण करने के संबंध में माना जा रहा है कि हिंदुजा समूह (Hinduja Group) अपने 9,661 करोड़ रुपये के पूरी तरह से नकद प्रस्ताव के लिए रकम जुटाने के वास्ते निजी ऋण समेत अन्य वैकल्पिक साधनों पर विचार कर रहा है।

इससे पहले भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने धन जुटाने के लिए समूह द्वारा दी गई गारंटी की पेशकश नामंजूर कर दी थी।

हिंदुजा समूह 85 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए बार्कलेज, जेपी मॉर्गन, सेर्बेरस कैपिटल मैनेजमेंट और अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के साथ बातचीत कर रहा था।

इसने गारंटी के रूप में रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी और रिलायंस जनरल इंश्योरेंस में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश की थी। इन दोनों का ही स्वामित्व रिलायंस कैपिटल के पास है और इसके मूल्य में 90 प्रतिशत से अधिक का योगदान करती हैं।

एक बैंकर के अनुसार कई यूरोपीय बैंक और निजी इक्विटी फंड समूह के साथ बातचीत कर रहे हैं लेकिन फंडों के मामले में दोनों बीमा कंपनियों में पेश किए गए शेयर गारंटी नहीं होंगे।

इससे पहले आईआरडीएआई के यह संकेत दिया था अगर इस अधिग्रहण के लिए धन के स्रोत ने किसी बीमा कंपनी के शेयरों को गिरवी रखा है, तो नियंत्रण में बदलाव के लिए किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

इसके बाद रिजर्व बैंक के प्रशासक ने हिंदुजा समूह को रकम जुटाने की नई योजना आईआरडीएआई को प्रस्तुत करने के लिए कहा था।

बार्कलेज और जेपी मॉर्गन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया तथा सेर्बेरस कैपिटल और अपोलो को उनकी वेबसाइटों जरिये भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला, जबकि हिंदुजा समूह के प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी बैंक ने धन जुटाने की योजना वापस नहीं ली है।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement