facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

पूंजीगत वस्तु कंपनियों का दूसरी तिमाही में लाभ रहेगा बरकरार!

Advertisement

कच्चे माल की कम लागत की वजह से ऑर्डर प्रवाह के लक्ष्य में बढ़ोतरी और मार्जिन में सुधार की भी उम्मीद है।

Last Updated- October 15, 2023 | 11:25 PM IST
Q2 Results Today

पूंजीगत वस्तु क्षेत्र की कंपनियां (Capital goods Companies) वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के अपने परिणामों में आय वृद्धि की एक और स्थिर अवधि दर्ज कर सकती हैं क्योंकि ऑर्डर प्रवाह और उनका निष्पादन अच्छा रहा है। विश्लेषकों ने यह उम्मीद जताई है। कच्चे माल की कम लागत की वजह से ऑर्डर प्रवाह के लक्ष्य में बढ़ोतरी और मार्जिन में सुधार की भी उम्मीद है।

कोटक सिक्योरिटीज के विश्लेषकों ने एक नोट में पूंजीगत वस्तु क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी कंपनी – लार्सन ऐंड टुब्रो के लिए 32 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि का अनुमान जताया है। इसमें कहा गया है कि पिछली पांच से छह तिमाहियों के दौरान ऑर्डर बुक में दमदार वृद्धि की वजह से हमें उम्मीद है सभी पूंजीगत वस्तु कंपनियों और अधिकांश ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) कंपनियों का निष्पादन पिछले साल की तुलना में अच्छा रहेगा।

सितंबर 2023 तिमाही में राजस्व वृद्धि के मामले में ब्रोकरेज फर्म निर्मल बांग, फिलिप कैपिटल, कोटक सिक्योरिटीज और प्रभुदास लीलाधर का अनुमान 11.8 प्रतिशत से लेकर 19 प्रतिशत तक के दायरे में था। करोपरांत लाभ (पीएटी) के मामले में पिछले साल की तुलना में वृद्धि 17 प्रतिशत से लेकर 31 प्रतिशत तक था।

इक्विटी रिसर्च फर्म फिलिप कैपिटल को उम्मीद है कि जिन कंपनियों का उसने विश्लेषण किया है, उनके संयुक्त ऑर्डर प्रवाह में पिछले साल की तुलना में 60 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। फिलिप कैपिटल ने कहा कि इसका एक बड़ा हिस्सा एलऐंडटी के ऑर्डर प्रवाह में अनुमानित 64 प्रतिशत की वृद्धि से प्रेरित है।

एलऐंडटी ने जून 2023 तिमाही के दौरान ऑर्डर प्रवाह में पिछले साल के मुकाबले 57 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। विश्लेषकों को अब उम्मीद है कि वृद्धि दर के मामले में एलऐंडटी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement