facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रोसस ने Byju’s में अपने निवेश का मूल्यांकन घटाया

Advertisement

इस साल मई में प्रोसस ने अपनी हिस्सेदारी की कीमत 1.62 अरब डॉलर घटाकर 48.96 करोड़ डॉलर कर दी थी

Last Updated- November 30, 2023 | 6:56 AM IST
Court rejects NCLAT order stopping bankruptcy proceedings against Byju's न्यायालय ने Byju's के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रोकने वाले NCLAT के आदेश को किया खारिज

नीदरलैंड की टेक इन्वेस्टर प्रोसस ने बैजूस में अपने निवेश का मूल्य घटा दिया है, जिसने एडटेक कंपनी का मूल्यांकन 3 अरब डॉलर के नीचे पहुंचा दिया। यह पिछले साल के 22 अरब डॉलर के उसके मूल्यांकन के मुकाबले 86 प्रतिशत कम है।

एडटेक फर्म में अपने निवेश के मूल्य में कमी लाने का प्रोसस का यह पहला मौका नहीं है। इस साल मई में प्रोसस ने अपनी हिस्सेदारी की कीमत 1.62 अरब डॉलर घटाकर 48.96 करोड़ डॉलर कर दी थी, जिससे फर्म का मूल्यांकन 5 अरब डॉलर हो गया था।

कंपनी की आज विश्लेषकों के साथ हुई बातचीत में ग्रुप सीएफओ व कार्यकारी निदेशक बासिल सगॉर्डस ने कहा, हमने बैजूस में अपने निवेश की कीमत 31.5 करोड़ डॉलर घटा दी है,, जिससे प्रभावी तौर पर बैजूस का मूल्यांकन 3 अरब डॉलर के नीचे चला गया है और हमारे पास कंपनी के 10 फीसदी से कम शेयर हैं।

विश्लेषकों से बातचीत में अंतरिम सीईओ इर्विन टू ने कहा, हम कंपनी में अपनी स्थिति में सुधार लाने के लिए हम दिन काम कर रहे हैं और मेरा सुझाव यह है कि अन्य शेयरधारक भी इसी तरह से ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। कंपनी चुनौती का सामना कर रही है और कई अवरोधों से मुकाबला कर रही है।

साथ ही प्रोसस ने करीब छह महीने पहले बैजूस में अपने निवेश को एसोसिएट से इन्वेस्टमेंट कर दिया था क्योंकि कंपनी में उसकी हिस्सेदारी 10 फीसदी से नीचे चली आई और वह बोर्ड से भी बाहर निकल गई थी।

टू और ग्रुप सीएफओ व कार्यकारी निदेशक बासिल भारत में हैं। साथ ही विश्लेषकों से बातचीत कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित हुआ। वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में एक और निवेश ने फर्म के प्रदर्शन पर असर डाला है और वह है फार्मईजी।

बासिल ने कहा, हमने फार्मईजी में अपने निवेश के मूल्य में 11.8 करोड़ डॉलर की कमी की है और यह वास्तव में कर्ज निपटाने के लिए फार्मईजी की तरफ से रकम जुटाने की जरूरत से जुड़ा है। हमने वास्तव में उस दौर में भागीदारी की थी, जो कारोबार के आगे बढ़े को लेकर हमारे भरोसे को बताता है। हमारे पास फार्मईजी की 13 फीसदी हिस्सेदारी है। हमने कंपनी की पूरी वैल्यू का खुलासा नहीं किया है।

इन अवरोधों के बावजूद टू ने कहा कि भारत में बड़े मौके हैं। उन्होंने कहा, हमें मिले मौके को लेकर हम अच्छा महसूस कर रहे हैं और भारत में उपलब्ध मौके को लेकर भी हमें अच्छा लग रहा है। जीडीपी 3.5 लाख करोड़ डॉलर से 7 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचने की संभावना है। आप भारत में हमसे और ज्यादा की उम्मीद कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - November 30, 2023 | 6:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement