facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नकली हॉलमार्क गहनों के लिए छापे

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 10:37 AM IST
BIS hallmark
BIS, Bureau of Indian Standards, Hallmarked jewellery, Maharashtra, raids, BIS raids, gold, gold prices, Bureau of Indian Standards, BIS, Hallmarking Unique ID, BIS seizes, BIS raid

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने सोने के गहनों पर बीआईएस हॉलमार्क के दुरुपयोग की जांच के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में विशेष प्रवर्तन (जांच और जब्ती) अभियान चलाया है। मुंबई, ठाणे, पुणे और नागपुर सहित राज्य के 6 शहरों में एक साथ छापे मारे गए।
मुंबई के जवेरी बाजार में सोने के गहनों पर फर्जी हालमार्किंग में लगे 2 प्रतिष्ठानों पर छापे पड़े और बीआईएस के अधिकारियों ने कहा कि 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का करीब 2.75 किलो सोने के गहने जब्त किए गए हैं। मानक तय करने वाले नियामक निकाय ने उन फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की है, जो सोने के गहनों पर फर्जी हालमार्क लगाकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे।

अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि ऐसा पाया गया कि इनमें से कुछ फर्मों ने बगैर पर्याप्त परीक्षण और बीआईएस द्वारा तय गुणवत्ता की जांच के बिना ही हालमार्क का इस्तेमाल किया था।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के 2020 के आदेश के मुताबिक जून 2021 से सोने के सभी आभूषणों और सामान पर बीआईएस हालमार्क अनिवार्य कर दिया गया है।

बीआईएस हालमार्किंग का इस समय तीन हिस्सा है। इसमें बीआईएस लोगो, कैरेट और बारीकी में शुद्धता, 6 डिजिट के शब्दों व अंकों वाला ‘हालमार्किंग विशेष पहचान (एचयूआईडी)’ संख्या, जो हर सामान पर अलग अलग होगा, शामिल है। गहने सिर्फ वही ज्वैलर्स बेच सकते हैं, जो बीआईएस में पंजीकृत हैं और उनके गहने बीआईएस द्वारा चिह्नित परख और हालमार्किंग केंद्र (एएचसी) हालमार्क हैं।
बीआईएस अधिनियम 2016 के मुताबिक बीआईएस स्टैंडर्ड मार्क के दुरुपयोग, जिसमें हालमार्क शामिल है, पर 2 साल तक की सजा या न्यूनतम 2 लाख रुपये जुर्माना हो सकता है। जुर्माने को गहने के मूल्य के 10 गुना तक बढ़ाया जा सकता है।

 

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 10:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement