facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन से निवेश पर रोक नहीं: राजीव चंद्रशेखर

Advertisement

2020 में सीमा पर चीन से झड़प होने के बाद चीनी कारोबार के प्रति जांच बढ़ी थी

Last Updated- July 26, 2023 | 11:03 PM IST
rajeev chandrasekhar

सीमा पर झड़पों के बावजूद भारत में चीनी निवेश (China Investment) खुला हुआ है। यह जानकारी सूचना तकनीक के केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने बुधवार को फाइनैंशियल टाइम्स को दी।

उन्होंने कहा, ‘हम कहीं से भी और किसी भी कंपनी से व्यापार करने के लिए तैयार हैं बशर्ते वे वैध रूप से कारोबार करें और भारत के कानून का पालन करें।’ चंद्रशेखर ने इस अखबार से बातचीत के दौरान कहा, ‘सभी के लिए निवेश खुला हुआ है जिसमें चीन भी शामिल है।’

टिकटॉक सहित 300 चीनी ऐप पर लगा था बैन

वर्ष 2020 में चीन से सीमा पर झड़प होने के बाद भारत ने चीनी कारोबार के प्रति जांच बढ़ा दी थी। इस क्रम में टिकटॉक सहित 300 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद भारत ने चीनी निवेशों के प्रति जांच बढ़ा दी है।

BYD का एक अरब डॉलर के निवेश का प्रस्ताव खारिज

इकनॉमिक टाइम्स में बीते सप्ताह प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार भारत ने सुरक्षा कारणों से चीनी वाहन निर्माता बीवाईडी कंपनी के एक अरब डॉलर के निवेश के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

हालांकि फाइनैंशियल टाइम्स ने इस मामले के जानकार सूत्र के नाम का खुलासा नहीं करते हुए बताया कि यह आवेदन अभी भी लंबित और वैध है। इस मामले पर भारत के वाणिज्य मंत्रालय से टिप्पणी मांगी गई थी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बीवाईडी ने भी इस मामले पर तुरंत टिप्पणी नहीं की।

ऐपल की चीनी अनुबंध निर्माता लक्सशेयर प्रिसिजन इंडस्ट्री कंपनी लिमिटेड के भारत में दो संयंत्र हैं। इसने भारत में एक और संयंत्र लगाने के लिए अनुमति मांगी हुई है।

फाइनैंशियल टाइम्स ने बताया कि अभी तक भारतीय अधिकारियों ने इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। चंद्रशेखर ने बताया था कि उन्हें लक्सशेयर के आवेदन के बारे में जानकारी नहीं थी। लक्सशेयर ने कोई टिप्पणी नहीं की।

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement