facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक पर रिजर्व बैंक ने लगाया जुर्माना

Advertisement

रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद आईसीआईसीआई बैंक को जुर्माने के तौर पर 12.19 करोड़ रुपये चुकाने होंगे।

Last Updated- October 17, 2023 | 11:00 PM IST
ICICI Bank के आ सकते हैं उजले दिन, शेयर में 19 फीसदी रिटर्न की उम्मीद Bright days may come for ICICI Bank, 19 percent return expected in shares

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निजी क्षेत्र के दो बैंकों आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) व कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) पर जुर्माना लगाया है।

आईसीआईसीआई बैंक को जुर्माने के तौर पर 12.19 करोड़ रुपये चुकाने होंगे क्योंकि नियामक ने 31 मार्च, 2020 व 31 मार्च, 2021 की वित्तीय स्थिति की जांच में पाया कि बैंक ने उन कंपनियों को कर्ज आवंटित किया, जहां बैंक के बोर्ड दो निदेशक उस कंपनी में भी निदेशक हैं।

आईसीआईसीआई बैंक को गैर-वित्तीय योजनाओं के विपणन व विक्री में भी शामिल पाया गया और बैंक तय समयसीमा के भीतर आरबीआई को धोखाधड़ी की सूचना देने में नाकाम रहा।

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) पर 3.95 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उसने तय समय से पहले कर्ज चुकाने पर शुल्क लगाया जबकि लोन एग्रीमेंट में इस तरह का जुर्माना लगाने का कोई उपबंध नहीं था।

आरबीआई (RBI) ने बैंक की 31 मार्च, 2022 की वित्तीय स्थिति में पाया कि उसने आरबीआई के कुछ निश्चित नियमों का अनुपालन नहीं किया, जिसमें सेवा प्रदाता की वार्षिक समीक्षा/ड्यू डिलिजेंस करने में नाकाम रहना और यह सुनिश्चित करने में भी नाकाम रहना शामिल है कि ग्राहकों से शाम सात बजे के बाद और सुबह सात बजे से पहले संपर्क नहीं किया जाए।

यह भी पाया गया कि कोटक महिंद्रा बैंक ने वितरण की वास्तविक तारीख के बजाय वितरण के ड्यू डेट से ब्याज लगा दिया, जो आवंटन की सेवा शर्तों के उलट है।

(डिस्क्लोजर : बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक फैमिली के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement