facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI UDGAM Portal: बिना दावे वाले खातों की सूचना पोर्टल पर

Advertisement

आरबीआई ने अगस्त में लोगों के लिए बिना दावे वाले खातों को खोजने की सुविधा एक जगह पर मुहैया करवाई थी।

Last Updated- October 05, 2023 | 9:43 PM IST
RBI launches UDGAM portal

Unclaimed Deposit Portal: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीयकृत वेब पोर्टल यूजीडीएएम पर 30 बैंकों में बिना दावे वाले खातों को खोजने की सुविधा मुहैया करवाई गई है। यह सुविधा 28 सितंबर, 2023 से उपलब्ध है।

आरबीआई ने गुरुवार बताया, ‘लोगों को सूचित किया जाता है कि वे 30 बैंकों में बिना दावे वाले खातों की जानकारी इस पोर्टल पर 28 सितंबर, 2023 से प्राप्त कर सकते हैं। जमाकर्ता शिक्षा व जागरूकता कोष के अंतर्गत इन बैंकों में बिना दावे वाले खाते (मूल्य के संदर्भ) में हिस्सेदारी करीब 90 प्रतिशत है।’

आरबीआई ने अगस्त में लोगों के लिए बिना दावे वाले खातों को खोजने की सुविधा एक जगह पर मुहैया करवाई थी। अब पोर्टल को इस्तेमाल करने वाले विभिन्न खातों में बिना दावे वाली रकम की पहचान कर पाएंगे और उनके लिए दावा या संबंधित बैंक के खाते को फिर से सक्रिय कर पाएंगे।

इन बैंकों में केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, फेडरल बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, आईडीबीआई बैंक, जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक लिमिटेड, पंजाब ऐंड सिंध बैंक, एक्सिस बैंक लिमिटेड, इंडियन ओवरसीज बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, एचएसबीसी लिमिटेड, कर्णाटका बैंक लिमिटेड, करूर वैश्य बैंक, सरस्वती को ऑपरेटिव बैंक, इंडस इंड बैंक लिमिटेड और तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक हैं।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement