facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गेहूं और सरसों की रिकॉर्ड पैदावार, कृषि वृद्धि दर 3 साल में सबसे ज्यादा

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 10:43 PM IST
Madhya Pradesh medicinal Farming

रबी की प्रमुख फसलों गेहूं और सरसों के रिकॉर्ड उत्पादन के कारण वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में कृषि एवं संबंधित गतिविधियों की वृद्धि दर 12 तिमाही के उच्च स्तर 5.5 प्रतिशत पर रही है। तीसरी तिमाही में संशोधित वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत थी। कृषि एवं संबंधित गतिविधियों का वृद्धि रिकॉर्ड जीवीए ऐसे समय में दर्ज हुआ है, जब 2021-22 की चौथी तिमाही में 4.1 प्रतिशत वृद्धि का उच्च आधार है।

2022-23 की चौथी तिमाही में प्राथमिक क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों की वृद्धि दर 4.3 प्रतिशत से ऊपर रही है, जैसा दूसरे अग्रिम अनुमान में कहा गया था। उच्च वृद्धि दर की एक प्रमुख वजह कृषि क्षेत्र के तीसरे अग्रिम अनुमान में रबी की फसलों के उत्पादन में वृद्धि का अनुमान है। पहले यह डर था कि बेमौसम बारिश से फसलों, खासकर गेहूं को भारी नुकसान हुआ है।

तीसरे अग्रिम अनुमान में कहा गया है कि रबी सत्र में गेहूं का उत्पादन 1127.4 लाख टन रह सकता है, जो पिछले साल के उत्पादन से 5.5 प्रतिशत ज्यादा होगा। गेहूं के रकबे में वृद्धि व ज्यादा उत्पादकता के कारण उत्पादन बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

रबी सत्र में उगाई जाने वाली प्रमुख तिलहन फसल सरसों का उत्पादन 124.9 लाख टन रहने का अनुमान है जो पिछले साल की तुलना में 4.43 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं तीसरे अग्रिम अनुमान में रबी की सबसे बड़ी दलहन चने का उत्पादन 135.4 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल के उत्पादन के बराबर है।

इंडिया रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री देवेंद्र पंत ने कहा, ‘चौथी तिमाही में कृषि जीवीए की 5.5 प्रतिशत वृद्धि दर एक साल पहले की 4.1 प्रतिशत वृद्धि के उच्च आधार पर हुई है। यह तीसरी तिमाही से उलट है। इसका मतलब यहहै कि जहां 2021-22 की चौथी तिमाही में गर्म हवा के थपेड़ों ने गेहूं की फसल को नष्ट किया था, वहीं इस बार ऐसा कोई असर नहीं पड़ा है।’

इसके पहले 2019-20 की चौथी तिमाही में कृषि और संबंधित गतिविधियों की वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत थी। वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में जीवीए वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने में निर्माण, व्यापार, होटल और ट्रांसपोर्ट सर्विस ने प्रमुख भूमिका निभाई है, जबकि सार्वजनिक प्रशासन, रक्षा व सेवा क्षेत्र में सुस्ती आई है।

कृषि एवं संबंधित गतिविधियों में चौथी तिमाही में हुई वृद्धि और तीसरी तिमाही के वृद्धि के संशोधित अनुमान की वजह से 2022-23 में इस क्षेत्र की वृद्धि दर 4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, क्योंकि पहली और दूसरी तिमाही में प्रदर्शन खराब रहा था। 2021-22 में वृद्धि दर 3.5 प्रतिशत थी। तीसरी तिमाही में इस क्षेत्र की वृद्धि दर संशोधित कर 4.7 प्रतिशत कर दी गई है, जो फरवरी में लगाए गए अनुमान से 1 प्रतिशत ज्यादा है।

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement