facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कंपनियों के Capex में आई कमी, लगातार दूसरी तिमाही में घटा कॉरपोरेट निवेश

Advertisement

ताजा निवेश में नरमी की वजह से संपूर्ण पूंजीगत खर्च और जीडीपी में कॉरपोरेट क्षेत्र के योगदान में बड़ी गिरावट आई है।

Last Updated- September 13, 2023 | 11:11 PM IST
capex

भारत के कॉरपोरेट क्षेत्र (सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम समेत) ने निवेश और पूंजीगत खर्च में नरमी दर्ज की है। मोतीलाल ओसवाल फाइनैं​​शियल सर्विसेज के आंकड़े के अनुसार वित्त वर्ष 2024 की अप्रैल-जून अविध में कॉरपोरेट निवेश लगातार दूसरी तिमाही में घट गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैं​​शियल सर्विसेज के नि​खिल गुप्ता और तनीषा लाढा ने देश में कॉरपोरेट निवेश पर तैयार की गई अपनी ताजा रिपोर्ट में लिखा है कि मार्च 2023 की तिमाही में एक साल पहले के मुकाबले 0.5 प्रतिशत की गिरावट के बाद, कॉरपोरेट निवेश वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 6.2 प्रतिशत घटने का अनुमान है।

ताजा निवेश में नरमी की वजह से संपूर्ण पूंजीगत खर्च और जीडीपी में कॉरपोरेट क्षेत्र के योगदान में बड़ी गिरावट आई है। अर्थव्यवस्था में संपूर्ण निवेश या पूंजी निर्माण में कॉरपोरेट क्षेत्र की भागीदारी वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में घटकर 41.2 प्रतिशत रह गई, जो वित्त वर्ष 2023 में 43.9 प्रतिशत थी। वहीं कोविड-पूर्व औसत 51 प्रतिशत था।

कॉरपोरेट पूंजीगत खर्च में गिरावट सरकारी दावों के विपरीत है। हाल में, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि निजी पूंजीगत खर्च चक्र लंबी सुस्त के बाद सुधरा है। उनके अनुसार, सरकारी पूंजीगत खर्च इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निजी निवेश में बढ़ा है।

आरबीआई भी कॉरपोरेट पूंजीगत खर्च पर उत्साहित है। आरबीआई की ताजा रिपोर्ट ‘प्राइवेट कॉरपोरेट इन्वेस्टमेंट: परफॉरमेंस ऐंड नियर टर्म आउटलुक’ में कहा गया है, ‘निजी कंपनियों का निर्धारित पूंजी निवेश (बैंकों/एफआई द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं के आधार पर) 2019-20 और 2020-21 के दौरान दर्ज की गई सुस्ती के बाद लगातार दूसरे वर्ष बढ़ा।’

Advertisement
First Published - September 13, 2023 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement