facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

नए नियम आने से पहले खुदरा निवेशक निकले, मुद्रा डेरिवेटिव कारोबार गिरा

Advertisement

NSE पर अप्रैल में मुद्रा वायदा एवं विकल्प का औसत दैनिक कारोबार (ADTV) 20,646 करोड़ रुपये रहा जो मार्च के 1.56 लाख करोड़ रुपये से 87 प्रतिशत कम है।

Last Updated- May 03, 2024 | 9:06 AM IST
Investors

बाजार कारोबारियों का कहना है कि अप्रैल में एक्सचेंज-ट्रेडेड मुद्रा डेरिवेटिव कारोबार में बड़ी गिरावट आई क्योंकि इससे जुड़े एक्सपोजर को अनिवार्य करने वाले नियमों के लागू होने से पहले खुदरा निवेशकों ने अपनी पोजीशन घटा दीं।

एनएसई (NSE) पर अप्रैल में मुद्रा वायदा एवं विकल्प का औसत दैनिक कारोबार (ADTV) 20,646 करोड़ रुपये रहा जो मार्च के 1.56 लाख करोड़ रुपये से 87 प्रतिशत कम है। इस बीच, बीएसई के लिए एडीटीवी 75 प्रतिशत घटकर 1,481 करोड़ रुपये रहा जबकि मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमएसईआई) के लिए यह 81 प्रतिशत घटकर 354 करोड़ रुपये रहा।

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक्सचेंज-ट्रेडेड मुद्रा डेरिवेटिव के लिए इन नियमों पर अमल 3 मई तक टाल दिया था। पहले इन मानकों को 5 अप्रैल से लागू किए जाने की योजना थी। नए नियमों के तहत एनएसई और बीएसई पर कारोबार वाले रुपया-केंद्रित मुद्रा सौदों के लिए अब उसमें निहित एक्सपोजर जरूरी किया गया है।

हालांकि कारोबारियों को 10 करोड़ डॉलर तक की पोजीशन के लिए इससे जुड़े एक्सपोजर का प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है लेकिन उन्हें ऐसे किसी एक्सपोजर के होने की पुष्टि करनी होगी।

सीआर फॉरेक्स के प्रबंध निदेशक अमित पाबरी ने कहा, ‘4 अप्रैल से कारोबार करीब 70-80 प्रतिशत तक घट गया। बाजार में तरलता घट गई।’ उन्होंने कहा कि 3 मई के बाद कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि सभी पोजीशन निपटा ली गई हैं।

मुद्रा वायदा में लेनदेन मुख्य रूप से उन खुदरा कारोबारियों द्वारा किए जाते थे जो ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) बाजारों में लेनदेन नहीं कर सकते थे क्योंकि बैंक संबंधित जोखिम का प्रमाण मांगते थे, जो उनके पास नहीं होता था। इन खुदरा सौदों की भागीदारी कुल लेनदेन में 80 प्रतिशत से ज्यादा थी।

एक्सचेंज-ट्रेडेड मुद्रा वायदा की तरलता में भी उनका बड़ा योगदान रहा है। शुरू में जब अगस्त 2008 में मुद्रा वायदा कारोबार शुरू हुआ तो आरबीआई ने विदेशी विनिमय दर के जोखिम की हेजिंग या अन्य उद्देश्यों के लिए डॉलर/रुपया मुद्रा वायदा में लेनदेन की अनुमति दी थी।

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement