facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के नए CM, भाजपा ने नहीं खोले अभी अपने पत्ते

Advertisement

तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीतकर आई भाजपा की ओर से अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है कि मुख्यमंत्री कौन होगा।

Last Updated- December 05, 2023 | 11:12 PM IST
Telangana CM Revanth Reddy

कांग्रेस ने ऐलान किया कि तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह गुरुवार को पद की शपथ लेंगे। हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को तेलंगाना में बहुमत मिला है।

मिजोरम में जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) को विजय हासिल हुई है। यहां मुख्यमंत्री बनने जा रहे जेडपीएम के मुखिया 74 वर्षीय लालदुहोमा 8 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं।

तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीतकर आई भाजपा की ओर से अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को संबंधित राज्यों के अध्यक्षों से इस संबंध में चर्चा की है।

जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जीतकर आए अपने वफादार विधायकों से लगातार मिल रही हैं, जबकि भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि वह पहले भी मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल नहीं थे और आज भी नहीं हैं।

इस चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन का कारण अनेक लोग मुख्यमंत्री के तौर पर चौहान द्वारा लागू की गई लाडली बहना योजना को बता रहे हैं। शिवराज ने कहा कि वह कल छिंदवाड़ा जा रहे हैं, जहां की सात में से एक सीट पर भी पार्टी को जीत नहीं मिली है।

उन्होंने संकल्प लिया है कि भाजपा अगले लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 29 सीटें जीते और नरेद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनें। वर्ष 2019 में छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ जीते थे। राज्य में यही एक ऐसी सीट थी, जो भाजपा हारी थी।

दूसरी ओर, जयपुर में आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस ने विपक्ष के नेता का चयन करने की जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी है। बैठक के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि यह पद किसी युवा नेता को दिया जाना चाहिए, ताकि हम पार्टी की युवा ब्रिगेड को भरोसे में ले सकें। सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश में कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से इस्तीफा मांग लिया है।

तेलंगाना के संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि रेवंत रेड्डी को विधायक दल का नेता चुनने से पहले पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से सलाह-मशविरा किया है।

पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में भी रेड्डी को ही जिम्मेदारी सौंपने की ओर इशारा किया गया । पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के अनुसार विधायकों ने उन्हीं पर भरोसा जताया है। तेलंगाना के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी अलग से तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी से दिल्ली में बात की। उत्तम कुमार राज्य में नई बनने वाली सरकार में महत्वपूर्ण पद मांग रहे हैं।

उधर, राजस्थान में वसुंधरा खेमे के सूत्रों ने बताया कि भाजपा के कम से कम 50 विधायकों ने सोमवार तक वसुंधरा राजे से उनके आवास पर मुलाकात की है, जबकि प्रदेश इकाई के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर पार्टी संसदीय बोर्ड ही फैसला लेगा।

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement