facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FAME-2 घोटाले में अधिकारियों की भूमिका की होगी जांच

Advertisement

13 कंपनियों को अनुचित तरीके से दावा की गई सब्सिडी की प्रतिपूर्ति करने का निर्देश दिए जाने के कई महीने बाद मंत्रालय द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है।

Last Updated- November 22, 2023 | 10:25 PM IST
EV Sales

भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने फेम-2 सब्सिडी घोटाले के लिए जिम्मेदार सरकारी अधिकारियों की जांच शुरू कर दी है।

एमएचआई में सचिव कामरान रिजवी ने वाहन उद्योग में निर्माण को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘मंत्रालय ने सब्सिडी उल्लंघन मामले में जांच शुरू कर दी है। प्रक्रियागत खामियों और गलत तरीके से कोष वितरित करने से जुड़े अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाएगी।’

रिजवी ने संकेत दिया कि इस जांच से ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया और इंटरनैशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी  द्वारा उन वाहनों को गलत तरीके से मंजूरी देने में संलिप्तता का पता लगाने में भी मदद मिलेगी।
13 कंपनियों को अनुचित तरीके से दावा की गई सब्सिडी की प्रतिपूर्ति करने का निर्देश दिए जाने के कई महीने बाद मंत्रालय द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है।
इनमें सात वाहन निर्माता कंपनियों – हीरो इलेक्ट्रिक, ऑकीनावार ऑटोटेक, एम्पीयर व्हीकल्स, बेनलिंग इंडिया, रिवोल्ट इंटेलीकॉर्प, एमो मोबिलिटी और लोहिया ऑटो ने निर्माण संबंधित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर आयातित उत्पादों का इस्तेमाल किया। इन सात ओईएम से करीब 469 करोड़ रुपये लौटाने को कहा गया है।

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement