facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sai Silks Kalamandir IPO: साई सिल्क्स के आईपीओ को मिले एक तिहाई आवेदन

Advertisement

साई सिल्क्स नए शेयर जारी कर 600 करोड़ रुपये जुटा रही है, जिसका इस्तेमाल 30 नए स्टोर और दो गोदाम खोलने में किया जाएगा।

Last Updated- September 21, 2023 | 10:21 PM IST
Shadowfax Technologies IPO

साई सिल्क्स कलामंदिर के आईपीओ (Sai Silks Kalamandir IPO) को बंद होने से एक दिन पहले तक कुल मिलाकर 33 फीसदी आवेदन मिले हैं। एंकर निवेशकों से मिली 360 करोड़ रुपये की बोली समेत साड़ी रिटेलर अभी तक 640 करोड़ रुपये की बोली हासिल कर पाई है जबकि कुल 1,200 करोड़ रुपये के शेयर पेश किए गए हैं।

साई सिल्क्स नए शेयर जारी कर 600 करोड़ रुपये जुटा रही है, जिसका इस्तेमाल 30 नए स्टोर और दो गोदाम खोलने में किया जाएगा। जुलाई 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी चार फॉर्मेट कलामंदिर, वारामहालक्ष्मी सिल्क्स, मंदिर और केएलएम फैशन मॉल के तहत 54 स्टोर का परिचालन कर रही है।

2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 97.6 करोड़ रुपये रहा जबकि राजस्व 1,351 करोड़ रुपये। कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 3,405 करोड़ रुपये बैठता है, जो वित्त वर्ष 23 की आय का 35 गुना है।

सिग्नेचर ग्लोबल को मिली 1.6 गुना बोली

रियल्टी डेवलपर सिग्नेचर ग्लोबल के आईपीओ (Signature Global IPO) को गुरुवार को 1.6 गुना बोली मिली। कंपनी आईपीओ के तहत 603 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी कर रही है जबकि 127 करोड़ रुपये की द्वितीयक शेयर बिक्री है।

कीमत दायरे के ऊपरी स्तर 385 रुपये पर कंपनी का मूल्यांकन 5,409 करोड़ रुपये बैठता है। 31 मार्च, 2023 तक कंपनी ने 27,965 आवासीय व वाणिज्यिक इकाइयां बेची थी, जो दिल्ली व एनसीआर में थीं। कंपनी का आईपीओ शुक्रवार को बंद होगा।

Advertisement
First Published - September 21, 2023 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement