facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दोपहिया वाहनों पर पहले जितनी ही छूट, अच्छी बिक्री की वजह से ज्यादा डिस्काउंट देने से परहेज

Advertisement

Hero, होंडा, Yamaha और टीवीएस मोटर सहित प्रमुख दोपहिया वाहन विनिर्माता अपने लोकप्रिय मॉडलों पर 3,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की आकर्षक छूट दे रहे हैं।

Last Updated- December 20, 2023 | 9:47 PM IST
simple energy scooters

साल के अंत में दोपहिया वाहनों पर दी जाने वाली छूट 3,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये के बीच चल रही है। यह पिछले साल की तुलना में समान स्तर पर है। डीलरों के पास वाहनों का जो स्टॉक जमा था, वह त्योहारों में खत्म हो जाने के कारण छूट नहीं बढ़ाई गई है।

FADA के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा ‘वर्तमान में स्टॉक के सहज स्तर की वजह से प्रचार योजनाएं अपेक्षाकृत कम हो गई हैं। पिछले साल उद्योग को खासी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था और दोपहिया वाहन डीलर नरम बिक्री से जूझ रहे थे।

इसके परिणामस्वरूप छूट कोविड से पहले वाले ​​स्तरों पर नहीं थी। वै​श्विक महामारी से पहले दमदार योजनाएं थीं, लेकिन कोविड ​​के बाद के परिदृश्य ने उद्योग को कभी भी उस बिंदु तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी, जहां निर्माता या डीलर पर्याप्त छूट दे सकें।

त्योहारी सीजन के दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री में जोरदार इजाफा

हाल के त्योहारी सीजन के दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री में जोरदार इजाफा देखा गया है और बिक्री 28,93,107 वाहनों तक पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले 20.71 प्रतिशत का इजाफा है। ग्रामीण क्षेत्रों ने इस उछाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसने कुल इजाफे में महत्वपूर्ण योगदान दिया। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर में दोपहिया वाहनों का औसत स्टॉक 32 से 37 दिनों तक रहता है।

चूंकि त्योहारी सीजन खत्म हो रहा है, इसलिए बजाज, Hero, Honda, यामाहा और TVS Motor सहित प्रमुख दोपहिया वाहन विनिर्माता अपने लोकप्रिय मॉडलों पर 3,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की आकर्षक छूट दे रहे हैं।

नवंबर में 2,74,181 वाहन बेचने के बाद बजाज पल्सर पी150 और पल्सर 150 जैसे मॉडलों पर क्रमश: 10,000 रुपये और 3,000 रुपये तक की छूट दे रही है। मुंबई में डीलर सभी मॉडलों पर 5,000 रुपये तक की छूट दे रहे हैं। इसके अलावा बजाज पल्सर 125 और एनएस 125 पर क्रमशः 8,500 रुपये और 7,000 रुपये की छूट दे रही है।

हीरो के मॉडलों पर 5,000 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक की छूट

नवंबर में 8,02,234 गाड़ियां बेचने वाली हीरो ने नकद छूट और बिना ब्याज वाली पेशकश के लिए फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। स्कूटर के मॉडलों पर 5,000 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक की छूट है।

खरीदारी के लिए बैंक कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहक 5,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट का फायदा उठा सकते हैं। मुंबई के एक डीलर ने कहा कि फ्लिपकार्ट के साथ इस गठजोड़ की वजह से कंपनी ने हमें कई योजनाएं पेश नहीं की हैं।

यामाहा एफजेड-एक्स और एफजेड-एस वी-3 जैसे मॉडलों पर क्रमशः 5,000 रुपये और 3,000 रुपये की छूट दे रही है। टीवीएस मोटर ने नवंबर में 3,65,295 वाहन बेचे थे। वह किसी भी ब्रांड की मौजूदा पुराने मॉडल की बाइक रखने वाले ग्राहकों के लिए अपाचे आरटीआर पर 4,000 रुपये तक की छूट दे रही है।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement