facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zee Entertainment के मामले में 27 जुलाई को सुनवाई करेगा सैट

Advertisement

SEBI ने अपनी अपील में एक अलग पूर्णकालिक सदस्य की नियुक्ति को लेकर निर्देश में संशोधन की मांग की है।

Last Updated- July 26, 2023 | 9:53 PM IST
Zee Entertainment

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) में प्रवर्तकों पुनीत गोयनका व सुभाष चंद्रा की तरफ से रकम की कथित हेराफेरी मामले में 10 जुलाई के आदेश में संशोधन की खातिर सेबी की अपील पर प्रतिभूति अपील पंचाट (SAT) गुरुवार को सुनवाई करेगा।

राहत की मांग वाली ज़ी के प्रवर्तकों की अपील खारिज करते हुए पंचाट ने सेबी से कहा था कि वह उन्हें सुनवाई का मौका दे और किसी तरह के पक्षपात को दूर करने के लिए दूसरे पूर्णकालिक सदस्य की नियुक्ति जांच के लिए करे।

सेबी (SEBI) ने अपनी अपील में एक अलग पूर्णकालिक सदस्य की नियुक्ति को लेकर निर्देश में संशोधन की मांग की है। यह अपील सेबी में पूर्णकालिक सदस्य की रिक्तियों के बीच की गई है। ज़ी मामले में अंतरिम आदेश जारी होने के बाद से चार पूर्णकालिक सदस्यों में से एक रिटायर हो गए जबकि इस महीने एक और सदस्य का रिटायरमेंट होना है।

दो पूर्णकालिक सदस्य में से एक अश्विनी भाटिया ने ज़ी प्रवर्तकों के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया था और अप्रैल में एस्सेल समूह की फर्म शिरपुर गोल्ड के मामले में भी आदेश दिया था।

मामले से जुड़े एक अन्य पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण ने कंपनी को जारी कारण बताओ नोटिस से संबंधित निपटान आदेश अप्रैल में मंजूर किया था, जो इनसाइडर ट्रेडिंग और कीमत संवेदनशील सूचनाओं का खुलासा न करने से संबंधित था। सेबी ने आदेश पारित करने के लिए नारायण या अन्य अधिकृत व्यक्ति की नियुक्ति चाही है।

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement