facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आगाज पर 62 फीसदी चढ़ा SBFC Finance, 61.8 फीसदी की बढ़त के साथ 92.2 रुपये पर बंद हुआ

Advertisement

शेयर के शानदार आगाज से पहले एसबीएफसी के आईपीओ की भारी मांग देखने को मिली थी और इसे 70 गुना से ज्यादा आवेदन मिले थे।

Last Updated- August 16, 2023 | 11:34 PM IST
IPO

एसबीएफसी फाइनैंस (SBFC Finance Share) का शेयर बुधवार को सूचीबद्ध‍ता के दौरान 60 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। यह शेयर अपने इश्यू प्राइस 57 रुपये के मुकाबले 61.8 फीसदी की बढ़त के साथ 92.2 रुपये पर बंद हुआ। आखिरी बंद भाव पर कंपनी का मूल्यांकन 9,813 करोड़ रुपये बैठता है।

शेयर के शानदार आगाज से पहले एसबीएफसी के आईपीओ (SBFC Finance IPO) की भारी मांग देखने को मिली थी और इसे 70 गुना से ज्यादा आवेदन मिले थे।

एसबीएफसी ने आईपीओ में नए शेयर जारी कर 600 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके अलावा मौजूदा निवेशकों आर्पवुड पार्टनर्स और एट 45 सर्विसेज ने 425 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने विस्तार कार्यक्रम पर करेगी।

विश्लेषकों ने कहा कि आईपीओ कीमत पर एसबीएफसी का मूल्यांकन उसकी बुक वैल्यू का 3.6 गुना था, जो बताता है कि कंपनी के बढ़त के मौके और मजबूत फंडामेंटल आकर्षक थे।

एसबीएफसी, जमा स्वीकार न करने वाली एनबीएफसी है, जो एमएसएमई को कर्ज मुहैया कराती है। साथ ही वह सोने के बदले भी कर्ज देती है। एमएसएमई केंद्रित भारतीय एनबीएफसी की उच्च प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों में से एक एसबीएफसी की भी है।

कंपनी 5 लाख रुपये से 30 लाख रुपये तक के कर्ज वितरण पर ध्यान केंद्रित करती है। 31 मार्च, 2023 को एसबीएफसी के एयूएम में 87.27 फीसदी हिस्सेदारी इन्हीं कर्जों की है। देश के 16 राज्यों के 120 शहरों में कंपनी की 152 शाखाएं हैं।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement