facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI बॉन्ड से जुटाएगा 30 करोड़ डॉलर, जानें कहां करेगा इस्तेमाल ?

Advertisement

S&P ने एक बयान में कहा है कि भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि से एसबीआई की ऋण वृद्धि, परिसंपत्ति गुणवत्ता और मुनाफे को मदद मिलती है।

Last Updated- January 10, 2024 | 10:23 PM IST
SBI

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्रीन-शू विकल्प के साथ मध्यावधि बॉन्डों के जरिये करीब 30 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी कर रहा है। इस राशि का इस्तेमाल बैंक के अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग व्यवसाय परिचालन में उधारी के लिए संसाधन के तौर पर किया जाएगा।

इससे पहले पिछले सप्ताह ही बैंक ने 1 अरब डॉलर की रकम जुटाई थी। बाजार सूत्रों का कहना है कि मौजूदा निर्गम बोलियों के लिए पहले ही खुल चुका है और गुरुवार को यह बंद हो सकता है। निर्गम आकार करीब 30 करोड़ डॉलर है।

बैंक के पास बाजार हालात और मूल्य निर्धारण के आधार पर अतिरिक्त रकम जुटाने के लिए ग्रीन-शू विकल्प भी है। बैंक के एक अधिकारी ने कहा कि यह पूंजी वैश्विक व्यवसाय में ग्राहकों की जरूरतें पूरी करने के लिए जुटाई जा रही है।

इस बीच, एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने बुधवार को इन बॉन्ड को ‘बीबीबी-’ रेटिंग दी है। यह बॉन्ड एसबीआई की लंदन शाखा ने जारी करने का प्रस्ताव किया है। डॉलर आधारित सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड एसबीआई के 10 अरब डॉलर के मध्यावधि बॉन्ड कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। रेटिंग से बैंक की मजबूत बाजार हैसियत और उसके मजबूत जमा फ्रैंचाइजी आधार का पता चलता है।

एसऐंडपी ने एक बयान में कहा है कि भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि से एसबीआई की ऋण वृद्धि, परिसंपत्ति गुणवत्ता और मुनाफे को मदद मिलती है। SBI ने 25 करोड़ डॉलर के सीनियर अनसिक्योर्ड ग्रीन फ्लोटिंग दर के बॉन्ड को सफलतापूर्वक जारी किया है।

वैश्विक परिचालन में बैंक की सकल उधारी सालाना आधार पर 8.11 प्रतिशत बढ़कर सितंबर तिमाही में 5.27 लाख करोड़ रुपये रही और पिछली तिमाही (जून 2023) के मुकाबले यह 9.09 प्रतिशत की वृद्धि है। स्थानीय उधारी और व्यापार वित्त व्यवसाय का बैंक की ग्राहक उधारी में बड़ा योगदान रहा।

Advertisement
First Published - January 10, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement